Jharkhand Assembly Election 2019: सुदेश महतो बोले, सरयू राय रुख स्पष्ट करें तो समर्थन

Jharkhand Assembly Election 2019. आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड की राजनीति करवट ले रही है। आजसू के पक्ष में ध्रुवीकरण हो रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:51 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: सुदेश महतो बोले, सरयू राय रुख स्पष्ट करें तो समर्थन
Jharkhand Assembly Election 2019: सुदेश महतो बोले, सरयू राय रुख स्पष्ट करें तो समर्थन

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में राजनीति की धुरी बने भाजपा के बागी सरयू राय की गतिविधियों पर आजसू की पैनी नजर है। मंगलवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि सरयू राय को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, तभी आजसू उनका समर्थन करेगी। उन्होंने विभिन्न दलों से बेटिकट नेताओं के आजसू में शामिल होने को ध्रुवीकरण की संज्ञा दी।

सुदेश ने कहा कि झारखंड करवट ले रहा है और चुनाव समाप्त होने के बाद राज्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। मंगलवार को जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने आजसू का दामन थामा। सुदेश महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीतिक करवट को हमने बस मंजिल देने की कोशिश की है। मंच नेताओं से सजता है, लेकिन बूथ तो कार्यकर्ताओं से ही सजता है।

जो हमारी विचारधारा पर चलना चाहते हैैं, वही पार्टी में आ रहे हैैं। कुनबा बढऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी अवसर के चलते ऐसा नहीं हो रहा है, बल्कि यह आजसू के प्रति बढ़ता विश्वास है। हमारी पहले से ही तैयारी थी।

अलग होते हुए हमने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पूर्व विधायक विष्णु भैया ने कहा कि आजसू के नेतृत्व के कारण वे पार्टी में शामिल हो रहे हैैं। पार्टी के साथ मिलकर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। इससे पहले जेएमएम नेता वर्षा गाड़ी, अशरफ उर्फ चुन्नू खान व पार्षद नजीमा रजा सहित अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी