Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 78 मतदान केंद्र बदले, हटिया में 27 नए बूथ; देखें LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने इन मतदान केंद्रों को बदलने का आदेश दिया। 72 मतदान केंद्र बदल कर नया केंद्र बनाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:36 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:38 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 78 मतदान केंद्र बदले, हटिया में 27 नए बूथ; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची के 78 मतदान केंद्र बदले, हटिया में 27 नए बूथ; देखें LIST

रांची, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 रांची जिले के 78 मतदान केंद्र बदल दिए गए हैं। जिन भवनों में यह मतदान केंद्र बनाए गए थे वह जर्जर थे। मतदान केंद्रों की जांच के बाद इन्हें सुरक्षित नहीं पाया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने इन मतदान केंद्रों को बदलने का आदेश दिया। मतदान केंद्र बदल कर नया केंद्र बनाया गया है। अब इन इलाकों के मतदाताओं को नए केंद्र में जाकर ही मतदान करना होगा। सबसे अधिक 27 मतदान केंद्र हटिया विधानसभा के बदले गए हैं। तमाड़ के चार, सिल्ली के दस, खिजरी के सात, रांची के 12, कांके के 13 और मांडर के पांच मतदान केंद्र बदले गए हैं।

chat bot
आपका साथी