पलामू में वाहन से 30 लाख रुपये बरामद, चालक समेत 3 हिरासत में Palamu News

Jharkhand Election. बुधवार को पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन से उक्‍त रुपये बरामद हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:30 PM (IST)
पलामू में वाहन से 30 लाख रुपये बरामद, चालक समेत 3 हिरासत में Palamu News
पलामू में वाहन से 30 लाख रुपये बरामद, चालक समेत 3 हिरासत में Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला के चैनपुर थाना के निकट विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चैनुपर थाना के निकट बुधवार को भाजपा का झंडा लगे बोलेरो वाहन से 29. 98 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव के लेकर चैनपुर थाना के निकट वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक बोलेरो वाहन जेएच03आर 9842 के अंदर बैग में रखी राशि बरामद की गई है। इसे मेदिनीनगर से गढ़वा ले जाया जा रहा था।

वाहन पर चालक समेत दो अन्य लोग सवार थे। इन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इनमें गढ़वा निवासी शुकुल देव प्रजापति व केदारनाथ प्रजापति तथा रंका निवासी मुरारी यादव का नाम शामिल है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी गढ़वा के टंडवा निवासी उपेंद्र प्रजापति की है। डीएसपी संदीप ने बताया कि बरामद रुपये व इसे ले जाने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त वाहन का परमिट गढ़वा के रंका बौलिया निवासी भाजपा सदस्य शशिमणि पांडेय के नाम से निर्गत है।

इसे सुविधा एप्प के माध्यम से डीटीओ गढ़वा की अनुशंसा पर गढ़वा सदर के गोपनीय कार्यालय से 17 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए निर्गत किया गया था। मौके पर चुनाव ऑब्जर्वर डा. कैलाश उरांव, एईओ रामजय सिन्हा, थाना प्रभारी सुनीत कुमार, प्रशिक्षु पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनी कुमारी, रविशंकर, सुरबाला, भृंगराज, जितेंद्र कुमार, प्रमोद लकड़ा व सुनीला शशि रंजन मौजूद थे।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां‍ क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी