Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण में 260 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में, 16 ने वापस लिया नामांकन

Jharkhand Assembly Election 2019. 20 विधानसभा क्षेत्रों में सात दिसंबर को मतदान होना है। सबसे कम महज सात उम्मीदवार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:36 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण में 260 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में, 16 ने वापस लिया नामांकन
Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण में 260 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में, 16 ने वापस लिया नामांकन

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 20 सीटों पर हुए नामांकन के बाद 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद कुल 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस चरण के विधानसभा क्षेत्रों में बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, सरायकेला, खरसावां, चक्रधरपुर, तमाड़ तथा कोलेबिरा से एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।

कुल उम्मीदवारों की बात करें तो जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बच गए हैं। सबसे कम महज सात उम्मीदवार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में हैं। बता दें कि इस चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में सात दिसंबर को मतदान होना है।

छह सीटों पर लगानी होगी दो-दो बैलेट यूनिट

दूसरे चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए ईवीएम के दो-दो बैलेट यूनिटें लगानी होंगी। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, तमाड़, घाटशिला, खरसावां तथा मझगांव शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में 16 या इससे अधिक उम्मीदवार होने के कारण यह स्थिति बनी है।

सीट     नाम वापस     शेष उम्मीदवार

बहरागोड़ा     00     14

घाटशिला     00     16

पोटका     00     10

जुगसलाई     00     10

जमशेदपुर पूर्वी    04     20

जमशेदपुर पश्चिमी   02    20

सरायकेला    00    07

खरसावां    00    16

चाईबासा    01    13

मझगांव    01     16

जगन्नाथपुर    01    13

मनोहरपुर    01   14

चक्रधरपुर    00    12

तमाड़    00    17

मांडर    01    13

सिसई    01    10

सिमडेगा    02     11

कोलेबिरा   00    09

खूंटी    01    11 

तोरपा    01    08

कुल     16     260

chat bot
आपका साथी