बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने बताया क्यों टूटा जेजीपी से गठबंधन, कहा- अब अकेलेे चुनाव लड़ेगी पार्टी

बसपा महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा ने कहा कि इनेलो और जेजेपी के एक नहीं होने के कारण जेजेपी से गठबंधन तोड़ा गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 08:31 AM (IST)
बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने बताया क्यों टूटा जेजीपी से गठबंधन, कहा- अब अकेलेे चुनाव लड़ेगी पार्टी
बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने बताया क्यों टूटा जेजीपी से गठबंधन, कहा- अब अकेलेे चुनाव लड़ेगी पार्टी

जेएनएन, भिवानी। बसपा महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा ने कहा कि इनेलो और जेजेपी के एक नहीं होने के कारण जेजेपी से गठबंधन तोड़ा गया। अब बसपा सीधे जनता से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस भरोसे लायक नहीं हैं। आगामी चुनाव में जनता दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को सबक सिखाएगी।

मिश्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में हांसी रोड स्थित बया टूरिज्म में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति व महासचिव कृष्ण जमालपुर भी थे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने की। सम्मेलन के शुरू में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर व बसपा संस्थापक साहब कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर उनकी जिम्मेदारी हरियाणा में गरीबों के लिए बसपा की सरकार बनाने के लिए लगाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने कहा कि दूसरों को सम्मान देना भाजपा के संस्कार में नहीं है। डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की कारगुजारियों से तंग आई हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां देने का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार अब तक बेरोजगारों को दी गई नौकरियों पर श्वेतपत्र लाए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दलित-पिछड़ों के रिजर्वेशन व नौकरियों के बहाने संविधान समीक्षा की बात करते हैं, जिसे बसपा कतई स्वीकार नहीं करेगी। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर ने किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डा. प्रदीप अंबेडकर, आशीष खनगवाल, जोगेन्द्र कायला, आजाद सिंह मुवाल आदि मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी