Haryana Assembly Election : हरियाणा में BJP पर बरसे सुखबीर, कहा- नया मोटर व्हीकल एक्ट किसान हित में नहीं

सुखबीर बादल ने पंजाबी में दिए भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट विच बदलाव करके आम जनता नू परेशान करण दा काम किता है।

By Edited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:46 PM (IST)
Haryana Assembly Election : हरियाणा में BJP पर बरसे सुखबीर, कहा- नया मोटर व्हीकल एक्ट किसान हित में नहीं
Haryana Assembly Election : हरियाणा में BJP पर बरसे सुखबीर, कहा- नया मोटर व्हीकल एक्ट किसान हित में नहीं

जेएनएन, फतेहाबाद। शिरोमणि अकाली दल के सांसद और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने रतिया विधानसभा के गांव भिरडाना व रतिया शहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रतिया आरक्षित सीट पर उन्होंने इनेलो-अकाली दल गठबंधन के प्रत्याशी कुलविंद्र के समर्थन में प्रचार किया।

सुखबीर बादल ने पंजाबी में दिए भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट विच बदलाव करके आम जनता नू परेशान करण दा काम किता है। ऐ काम खासकर जट्टां (किसानों) वास्ते ठीक नहीं है। पंजाब विच ट्रैक्टर ते मोटरसाइकिलां दे चलाण नहीं कटदे। उन्होंने लोगों से चेताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब विरोधी है। 21 अक्टूबर के बाद पुलिस वाले किसानों के ट्रैक्टरों का चालान खेतों में जाकर काटेंगे। ऐसे में एक ही उपाय है कि इस सरकार को 21 अक्टूबर को सबक सिखाते हुए सत्ता से बेदखल कर दो।

उन्होंने कहा कि अकाली दल व इनेलो गांवों से बनी हुई पार्टी हैं। ये किसान हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार के विभाजन को खत्म करने के लिए सरदार प्रकाश सिंह बादल ने कई प्रयास किए, लेकिन हमारी बात सिरे नहीं चढ़ी सकी। सुखबीर बादल ने कहा कि भाजपा की हरियाणा में सरकार ही नहीं आनी। ऐसे में चुनावी घोषणा पत्र की क्या चर्चा करना। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ भी नहीं है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी