सीएम खट्टर का सोनिया पर विवादित बयान, कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे विरोध; जलाया पुतला

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर की गई राजनीतिक टिप्‍पणी के बाद दिल्‍ली में सियासत गरमा गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 04:23 PM (IST)
सीएम खट्टर का सोनिया पर विवादित बयान, कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे विरोध; जलाया पुतला
सीएम खट्टर का सोनिया पर विवादित बयान, कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे विरोध; जलाया पुतला

नई दिल्‍ली, जेएनएन। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर की गई राजनीतिक टिप्‍पणी के बाद दिल्‍ली में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां इस बात से खफा है वहीं कांग्रेस की महिला विंग इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। 

दिल्‍ली की महिला कांग्रेस विंग अपने अध्‍यक्ष शर्मिठा मुखर्जी के नेतृत्‍व में इस मामले को लेकर भाजपा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा के नेता और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी जलाया।

इधर महाराष्‍ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन राउत ने सोनिया गांधी को दुबारा से कांग्रेस पार्टी का अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर की टिप्‍पणी के बाद कहा कि हरियाणा के सीएम  खट्टर नहीं खच्‍चर हैं।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की रैली हो रही है। इसी सिलसिले में 13 अक्‍टूबर को हरियाणा के सीएम और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता खट्टर ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित टिप्‍पणी कर दी। उन्‍होंने कहा कि अध्‍यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में खोज की मगर खोदा पहाड़ निकली चुहिया वो भी मरी हुई। इसके बाद से कांग्रेस ने सीएम के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने कहा कि यह संघी सोच वाला इंसान ही ऐसी बात महिला के लिए कह सकता है।

पड़ोसी ने किशोरी के साथ खेला गंदा खेल, गर्भवती होते ही भागा; गर्भपात के बाद हुई मौत

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी