नड्डा बोले- देश के विकास की गति और भाजपा संगठन की मजबूती पर विदेशी कर रहे शोध

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में तेजी से हुए विकास व भाजपा संगठन की मजबूती पर विदेशी लोग शोध करने लगे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 11:57 PM (IST)
नड्डा बोले- देश के विकास की गति और भाजपा संगठन की मजबूती पर विदेशी कर रहे शोध
नड्डा बोले- देश के विकास की गति और भाजपा संगठन की मजबूती पर विदेशी कर रहे शोध

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में इतनी तेज गति के साथ विकास किया और इस दौरान भाजपा का संगठन पूरे विश्व का सबसे मजबूत संगठन बना। इन तमाम विषयों को लेकर अब विदेशी लोग शोध करने लगे हैं। नड्डा एक निजी पैलेस में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिलों के पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल प्रमुख, जिलाध्यक्षों, विधायकों और मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके बलबूते पर ही देश और प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि भाजपा का परिवार 11 से 17 करोड़ पर पहुंच जाएगा। सदस्य बनने का कार्य दिसंबर माह तक चलेगा। 54 जिलों में एक लाख 81 हजार कार्यकर्ताओं ने 17 हजार जगहों पर 19 लाख पौधे लगाकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ किए गए वादे के अनुसार दोबारा सरकार बनने पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज किसी पार्टी के पास न तो नीति है, न नेता है और न ही नियत है। भाजपा पूरी नियत, नेता और नीति के अनुसार ताकत के साथ काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पांच सालों में प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय चुनावों की घोषणा की जा सकती है। इसलिए बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख, शक्ति प्रमुख, मंडल प्रमुख, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी अपनी-अपनी भूमिका को ईमानदारी के साथ निभाने का काम करें। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस सम्मेलन में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बताया कि दूसरे दिन नड्डा झज्जर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने किया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य बीरेंद्र सिंह, लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, मंत्री कृष्ण पंवार, राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, विधायक सुभाष सुधा, डॉ. पवन सैनी, बख्शीश सिंह, रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, हरङ्क्षवदर कल्याण, भगवानदास कबीरपंथी, कुलवंत बाजीगर, दिनेश कोशिक, एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मितल आदि मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी