Haryana Election 2019 Exit Poll एक्जिट पोल में भारी बहुमत से भाजपा वर्करों में जश्‍न, राज्‍य में 68.30 फीसद मतदान

Haryana Election 2019 Exit Poll Voting हरियाणा विधानसभा चुनाव में 68.30 फीसद वाेटिंग हुई। एक्जिट पाेल में भाजपा को भारी बहुमत दिखाने से भाजपा वर्करों में जश्‍न का माहौल है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:42 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:59 AM (IST)
Haryana Election 2019 Exit Poll एक्जिट पोल में भारी बहुमत से भाजपा वर्करों में जश्‍न, राज्‍य में 68.30 फीसद मतदान
Haryana Election 2019 Exit Poll एक्जिट पोल में भारी बहुमत से भाजपा वर्करों में जश्‍न, राज्‍य में 68.30 फीसद मतदान

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Election 2019 नई विधानसभा के लिए मतदान का कार्य साेमवार को पूरा हो गया। राज्‍य में वोटिंग 68.30 फीसद हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सबसे अधिक मतदान कैथल में दर्ज किया गया। कैथल जिले में 75.43 फीसद मतदान हुआ। सिरसा जिला दूसरे नंबर पर रहा और यहां 75.30 फीसद वा‍ेटिंग हुई। दूसरी ओर, विभिन्‍न टीवी चैनलों के एक्जिट पोल में भाजपा को भारी बढ़त दिखाए जाने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है। मतदान का कार्य पूरा होने के बाद ईवीएम को जमा कर अभेद्य सुरक्षा में रखा जा रहा है।

विभिन्‍न टीवी चैनलों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने की संभावना जताई है। न्‍यूज 24 ने भाजपा को 71 सीटें, कांग्रेस 11 और अन्‍य को आठ सीटें दी हैं । इंडिया टीवी ने भाजपा को 75 सीटें, कांग्रेस को आठ से 10 और अन्‍य को आठ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 52 से 63 सीटें, कांग्रेस को 15 से 19 सीटें और अन्‍य को 12 से 19 सीटें मिलने की संभावना जताई है। एबीपी सी वोटर ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को 72, कांग्रेस को आठ और अन्‍य 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

राज्‍य में कुल मतदान- 68.30 फीसद

विभिन्‍न जिलों में मतदान-

पंचकूला- 65.72 प्रतिशत

अंबाला- 66.85 प्रतिशत

यमुनानगर- 74.17 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 72.67 प्रतिशत

कैथल- 75.43 प्रतिशत

करनाल- 63.83 प्रतिशत

पानीपत- 66.91 प्रतिशत

सोनीपत- 66.35 प्रतिशत

जींद- 73.56 प्रतिशत

फतेहाबाद- 74.49 प्रतिशत

सिरसा- 75.30 प्रतिशत

हिसार- 71.09 प्रतिशत

भिवानी - 70.36 प्रतिशत

रोहतक- 69.54 प्रतिशत

झज्‍जर- 65.37 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 70.31 प्रतिशत

रेवाड़ी- 67.18 प्रतिशत 

गुरुग्राम- 59.54 प्रतिशत

फरीदाबाद- 57.02 प्रतिशत 

मेवात- 71.42 प्रतिशत

पलवल- 71.70 प्रतिशत

चरखी दादरी- 68.30 प्रतिशत

कैथल में विवाद के दौरान जमा भीड़।

मतदान के दौरान पहले उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमर खां में विवाद और हंगामा हुआ। इसके बाद शाम में कैथल में हंगामा हो गया और दो पक्ष भिड़ गए। कैथल के आइटीओ के मतदान केंद्र पर विवाद हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। क्रुद्ध लोगों ने कांग्रेस उम्‍मीदवार रणदीप सुरजेवाला के भाई की कार तोड़ दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

उचाना के गांव डूमर खां में फर्जी मतदान पर विवाद, दुष्‍यंत चौटाला ने लगाया खुद पर हमले का आरोप

इससे पहले दिन में उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमर खां में विवाद हो गया था। दुष्‍यंत चौटाला ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ पर कब्जा करने और फर्जी मतदान का आरोप लगाया गया। इस पर विवाद और हंगामा हो गया। इस कारण वोटिंग रुक गई। एसपी व डीसी मौके पर पहुंचे। काफी संख्‍या में अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालाफ इसके बाद मामला शांत हुआ और मतदान हुआ। जेजेपी उम्‍मीदवार दुष्‍यंत चौटाला ने फर्जी वोट डालने का विरोध करने पर हमले का आरोप लगाया है।  

कई जगहों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीन में गड़बड़ी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। झज्‍जर में एक मतदान केंद्र पर सुबह बत्‍ती गुल हो जाने के कारण टार्च की रोशनी में वोटिंग करानी पडी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। कई जगहाें पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। सिरसा के रानियां में मतदान कर्मियों व एजेंटों में विवाद हो गया। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है और कहींं से हिंसा की खबर नहीं है।

8.28 PM: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्‍न हो गया है। अब तक मिले आंकड़े के अनुसार राज्‍य में 64.59 फीसदी वोटिंग हुई है। विभिन्‍न जिलों में हुई वोटिंग-

पंचकूला- 62.54 प्रतिशत

अंबाला- 65.38 प्रतिशत

यमुनानगर- 69.35 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 68.46 प्रतिशत

कैथल- 72.53 प्रतिशत

करनाल- 62.64 प्रतिशत

पानीपत- 60.09 प्रतिशत

सोनीपत- 65.13 प्रतिशत

जींद- 69.39 प्रतिशत

फतेहाबाद- 74.49 प्रतिशत

सिरसा- 69.04 प्रतिशत

हिसार- 66.75 प्रतिशत

भिवानी - 70.36 प्रतिशत

रोहतक- 64.53 प्रतिशत

झज्‍जर- 61.98 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 62.22 प्रतिशत

रेवाड़ी- 61.22 प्रतिशत 

गुरुग्राम- 52.43 प्रतिशत

फरीदाबाद- 54.52 प्रतिशत 

मेवात- 66.34 प्रतिशत

पलवल- 69.23 प्रतिशत

चरखी दादरी- 63.75 प्रतिशत

8.01 PM: हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान समाप्‍त हो गया है। ताजा आंकड़ों काे अनुसार कुल 64.23 फीसद वोटिंग हुई है।

7.18 PM: हरियाणा में अब तक 63.55 फीसदी मतदान हुई है। मतदान समाप्‍त हो गया है, लेकिन अभी पूरे आंकड़े नहीं मिले हैं।

7.05 PM: हरियाणा में अब तक मिले आंकड़े के अनुसार 63.36 फीसदी वोटिंग हुई है।

7.01 PM : हरियाणा विधानसभा चुनाव में ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 63.19 फीसद वा‍ेटिंग हुई है।

6.54 PM: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंतिम आंकड़ा मिलने तक 63.08 फीसद वा‍ेटिंग हुई है। काफी संख्‍या में शाम छह बजे तक मतदान के लिए काफी संख्‍या में लोग कतार में लगे थे। इसी कारण अब भी कुछ जगहों पर मतदान का कार्य चल रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान का समय पूरा हो जाने के बावजूद यदि लोग मतदान केंद्र पर कतार में लगे हैं तो उनको वोटिंग का मौका मिलेगा।

6.47 PM : राज्‍य में ताजा आंकड़े के अनुसार अब तक 62.98 फीसदी मतदान हुआ है।

6.40 PM: हरियाणा में नवीनतम समाचार मिलने तक 62.78 फीसदी वोटिंग हुई है।

पंचकूला- 62.54 प्रतिशत

अंबाला- 62.60 प्रतिशत

यमुनानगर- 69.35 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 68.46 प्रतिशत

कैथल- 69.11 प्रतिशत

करनाल- 59.55 प्रतिशत

पानीपत- 60.09 प्रतिशत

सोनीपत- 65.13 प्रतिशत

जींद- 67.45 प्रतिशत

फतेहाबाद- 71.13 प्रतिशत

सिरसा- 67.08 प्रतिशत

हिसार- 64.98 प्रतिशत

भिवानी - 67.52 प्रतिशत

रोहतक- 63.43 प्रतिशत

झज्‍जर- 58.41 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 59.50 प्रतिशत

रेवाड़ी- 61.22 प्रतिशत  

गुरुग्राम- 50.43 प्रतिशत

फरीदाबाद- 54.21 प्रतिशत  

मेवात- 65.24 प्रतिशत

पलवल- 67.59 प्रतिशत

चरखी दादरी- 59.81 प्रतिशत

कैथल में विवाद के बाद नजारा।

6.20 PM : कैथल में आइटीआइ मतदान केंद्र पर शाम को हंगामा हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने कांग्रेस उम्‍मीदवार और पार्टी के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के भाई सुदीप सुरजेवाला की कार तोड़ दी। हंगामा काफी बढ़ गया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच पत्थर चले।घटना की सूचना मिलने के बाद रणदीप सुरजेवाला भी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने वापिस भेज दिया। माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है ।

6.05 PM : हरियाणा में अंतिम आंकड़ा मिलने तक 61.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान का समय समाप्‍त हो गया है, लेकिन कतार में खड़े मतदाताओं को अभी वोट डालने दिया जाएगा।

5.55 PM: राज्‍य में अब तक 61.29 फीसदी मतदान हुआ है।

5.50 PM : विधानसभा चुना के लिए मतदान का समय समाप्‍त होने में महज 10 मिनट का समय रह गया है। अब तक 61.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पंचकूला- 53.91 प्रतिशत

अंबाला- 47.16 प्रतिशत

यमुनानगर- 54.95 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 56.38 प्रतिशत

कैथल- 56.05 प्रतिशत

करनाल- 46.87 प्रतिशत

पानीपत- 48.43 प्रतिशत

सोनीपत- 45.53 प्रतिशत

जींद- 56.91 प्रतिशत

फतेहाबाद- 56.67 प्रतिशत

सिरसा- 56.02 प्रतिशत

हिसार- 54.27 प्रतिशत

भिवानी - 61.47 प्रतिशत

रोहतक- 53.49 प्रतिशत

झज्‍जर- 48.47 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 48.60 प्रतिशत

रेवाड़ी- 52.12 प्रतिशत  

गुरुग्राम- 40.39 प्रतिशत

फरीदाबाद- 41.38 प्रतिशत  

मेवात- 57.55 प्रतिशत

पलवल- 57.24 प्रतिशत

चरखी दादरी- 55.29 प्रतिशत

5.33 PM : राज्‍य में अब तक 60.57 फीसदी वोटिंग हुई है।

5.30 PM : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 60.22 फीसदी मतदान हुआ है।

5.25 PM: राज्‍य में अंतिम आंकड़ा मिलने तक 59.68 फीसदी मतदान हुआ है। अभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं।

5.20 PM : अब तक राज्‍य में 58.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब मतदान का समय समाप्‍त होने में 40 मिनट रह गए हैं।

पंचकूला- 53.91 प्रतिशत

अंबाला- 47.16 प्रतिशत

यमुनानगर- 54.95 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 56.38 प्रतिशत

कैथल- 56.05 प्रतिशत

करनाल- 46.87 प्रतिशत

पानीपत- 48.43 प्रतिशत

सोनीपत- 45.53 प्रतिशत

जींद- 56.91 प्रतिशत

फतेहाबाद- 56.67 प्रतिशत

सिरसा- 56.02 प्रतिशत

हिसार- 54.27 प्रतिशत

भिवानी - 61.47 प्रतिशत

रोहतक- 53.49 प्रतिशत

झज्‍जर- 48.47 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 48.60 प्रतिशत

रेवाड़ी- 52.12 प्रतिशत  

गुरुग्राम- 40.39 प्रतिशत

फरीदाबाद- 41.38 प्रतिशत  

मेवात- 57.55 प्रतिशत

पलवल- 57.24 प्रतिशत

चरखी दादरी- 55.29 प्रतिशत

5.15 PM: राज्‍य में मतदान का समय समाप्‍त होने में करीब 45 मिनट का समय रह गया है। राज्‍य में अब तक औसत 56.91 फीसदी वोटिंग हुई है। शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों पर जो मतदाता कतारों में रहेंगे उनको वोट डालने दिया जाएगा।

5.15 PM:  राज्‍य में अंतिम आंकड़ा मिलने तक 55.70 फीसद वोटिंग हुई है। राज्‍य में अभी मतदान जारी है।

5.05 PM:  राज्‍य में अंतिम आंकड़ा मिलने तक 54.41 फीसद वोटिंग हुई है। राज्‍य में अभी मतदान जारी है।

4.55 PM: अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान और दादरी सीट से भाजपा की उम्‍मीदवार बबीता फौगाट ने बलाली गांव में बहन व मशहूर महिला पहलवान गीता फौगाट, पिता महावीर फौगाट और मां के साथ मतदान किया।

4.50 PM : राज्‍य में अब 51.29 फीसदी वोटिंग हुई है। अब महज कुछ देर का मतदान रह गया है। मतदान केंद्रों पर छह बजे तक जो मतदाता कतारों में रह जाएंगे उन सभी को वोट डालने दिया जाएगा।

पंचकूला- 53.91 प्रतिशत

अंबाला- 47.16 प्रतिशत

यमुनानगर- 54.95 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 56.38 प्रतिशत

कैथल- 56.05 प्रतिशत

करनाल- 46.87 प्रतिशत

पानीपत- 48.43 प्रतिशत

सोनीपत- 45.53 प्रतिशत

जींद- 56.91 प्रतिशत

फतेहाबाद- 56.67 प्रतिशत

सिरसा- 56.02 प्रतिशत

हिसार- 54.27 प्रतिशत

भिवानी - 61.47 प्रतिशत

रोहतक- 53.49 प्रतिशत

झज्‍जर- 48.47 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 48.60 प्रतिशत

रेवाड़ी- 52.12 प्रतिशत  

गुरुग्राम- 40.39 प्रतिशत

फरीदाबाद- 41.38 प्रतिशत  

मेवात- 57.55 प्रतिशत

पलवल- 57.24 प्रतिशत

चरखी दादरी- 55.29 प्रतिशत

4.30 PM : राज्‍य में मतदान का कार्य अंतिम दौर में है। इस पर मतदान की प्रतिशत पिछले चुनाव से कम रहने की संभावना है। वोटिंग में अब करीब आधे घंटे का समय बच गया है और अब तक 50.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक सबसे अधिक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां 61.47 फीसदी मतदान हुआ है।

4.05 PM: हरियाणा में अब मतदान समाप्‍त होने में करीब दो घंटे का समय बच गया है और अब तक 50.59 प्रतिशत वोटिंग ही हुई है।

3.45 PM: राज्‍य में मतदान 50 फीसद को पार कर गया है। राज्‍य में अंतिम समाचार मिलने तक 50.02 फीसदी मतदान हुआ है।

पंचकूला- 46.99 प्रतिशत

अंबाला- 47.16 प्रतिशत

यमुनानगर- 54.95 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 56.38 प्रतिशत

कैथल- 52.34 प्रतिशत

करनाल- 46.87 प्रतिशत

पानीपत- 48.43प्रतिशत

सोनीपत- 45.53 प्रतिशत

जींद- 55.12 प्रतिशत

फतेहाबाद- 56.67प्रतिशत

सिरसा- 56.02 प्रतिशत

हिसार- 54.27 प्रतिशत

भिवानी - 53.79 प्रतिशत

रोहतक- 53.49 प्रतिशत

झज्‍जर- 48.47 प्रतिशत 

महेंद्रगढ़- 48.60 प्रतिशत 

रेवाड़ी- 48.19 प्रतिशत   

गुरुग्राम- 38.59 प्रतिशत

फरीदाबाद- 39.91 प्रतिशत   

मेवात- 57.55 प्रतिशत

पलवल- 57.24 प्रतिशत

चरखी दादरी- 51.85 प्रतिशत

3.25 PM: हरियाणा में मतदान 50 फीसदी के करीब पहुंच गया है। राज्‍य में अब तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

3.00 PM : हरियाणा में मतदान जारी है। अब तक कुल मतदान प्रतिशत 42.08 फीसद पर पहुंच गया है।    

पंचकूला- 38.29 प्रतिशत

अंबाला- 42.54 प्रतिशत

यमुनानगर- 44.89 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 39.12 प्रतिशत

कैथल- 42.21 प्रतिशत

करनाल- 38.75 प्रतिशत

पानीपत- 32.84 प्रतिशत

सोनीपत- 36.55 प्रतिशत

जींद- 45.03 प्रतिशत

फतेहाबाद- 43.04 प्रतिशत

सिरसा- 47.75 प्रतिशत

हिसार- 41.44 प्रतिशत

भिवानी - 49.85 प्रतिशत

रोहतक- 41.20 प्रतिशत

झज्‍जर- 36.81 प्रतिशत  

महेंद्रगढ़- 35.26 प्रतिशत  

रेवाड़ी- 43.11 प्रतिशत    

गुरुग्राम- 25.53 प्रतिशत

फरीदाबाद- 34.74 प्रतिशत    

मेवात- 43.32 प्रतिशत

पलवल- 43.47 प्रतिशत

चरखी दादरी- 39.76 प्रतिशत

 2.43 PM : राज्‍य में मतदान जारी है और अब तक 37.64 फीसदी वा‍ेटिेंग हुई है।

उचाना के गांव डूमर खां में विवाद के बाद तैनात अर्द्ध सैनिक बल के जवान व जमा लाेग।

2.10 PM : हरियाणा में अब तक 37.12 फीसदी मतदान हुआ है।

पंचकूला- 31.62 प्रतिशत

अंबाला- 31.85 प्रतिशत

यमुनानगर- 41.90 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 39.12 प्रतिशत

कैथल- 38.99 प्रतिशत

करनाल- 36.83 प्रतिशत

पानीपत- 32.84 प्रतिशत

सोनीपत- 32.31 प्रतिशत

जींद- 40.22 प्रतिशत

फतेहाबाद- 43.04 प्रतिशत

सिरसा- 46.23 प्रतिशत

हिसार- 41.44 प्रतिशत

भिवानी - 49.85 प्रतिशत

रोहतक- 41.20 प्रतिशत

झज्‍जर- 33.81 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 30.85 प्रतिशत

रेवाड़ी- 34.87 प्रतिशत

गुरुग्राम- 25.53 प्रतिशत

फरीदाबाद- 28.06 प्रतिशत

मेवात- 43.32 प्रतिशत

पलवल- 43.47 प्रतिशत

चरखी दादरी- 36.81 प्रतिशत

1.54 PM: उचाना में जेजेपी प्रत्‍याशी दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पैतृक गांव डूमर खां में फर्जी वोटिंग और बूथ कब्‍जा किए जाने के आरोप लगाए। दुष्यंत का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिलने पर वह फर्जी वोटिंग रोकने आए तो कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और उन पर गिलास तक फेंका गया। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद डीएसपी ने उन्हें सहयोग नही दिया। इस घटना से गांव में तनाव पैदा हाे गया। अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। उधर बताया जाता है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

1.33 PM: उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमर खां में विवाद हो गया। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस पर हंगामा हो गया और मतदान रुक गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद डीसी व एसपी मौके पर पहुंचे। उचाना सीट से बीरेंद्र सिंह की पत्‍नी प्रेमलता भाजपा की प्रत्‍याशी हैं और उनका मुकाबला जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्‍यंत चौटाला से है।

कई जगहों पर घूंघट में मतदान करने पहुंचीं महिलाएं।

1.20 PM: रोहतक में राज्‍य के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने परिवार के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय स्थित बूथ नंबर 83 पर मतदान करने पहुंचे। पत्‍नी वीना ग्रोवर ग्रोवर भी साथ थीं।  उनका मतदान केंद्र में अंदर जाते समय पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता शादी लाल बत्रा से आमना-सामना हुआ।  ग्रोवर ने हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा बाद में पैर भी छुए।  शादी लाल बत्रा ने कहा हमारी पार्टियां अलग-अलग है और नीतियों को लेकर मतभेद हैं, लेकिन मनभेद नहीं है।

शादीलाल बत्रा के साथ मंत्री मनीष ग्रोवर।

1.10 PM: राज्‍य में ताजा आंकड़ा मिलने तक 28.17 फीसदी वो‍टिंग हुई है। भिवानी में अब तक सबसे अधिक वोटिंग हुई है।

पंचकूला- 24.18 प्रतिशत

अंबाला- 26.63 प्रतिशत

यमुनानगर- 32.10 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 21.30 प्रतिशत

कैथल- 34.19 प्रतिशत

करनाल- 27.01 प्रतिशत

पानीपत- 25.24 प्रतिशत

सोनीपत- 28.52 प्रतिशत

जींद- 30.04 प्रतिशत

फतेहाबाद- 36.02 प्रतिशत

सिरसा- 31.19 प्रतिशत

हिसार- 28.92 प्रतिशत

भिवानी - 36.66 प्रतिशत

रोहतक- 30.36 प्रतिशत

झज्‍जर- 27.26 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 26.37 प्रतिशत

रेवाड़ी- 34.87 प्रतिशत

गुरुग्राम- 18.05 प्रतिशत

फरीदाबाद- 21.81 प्रतिशत

मेवात- 30.94 प्रतिशत

पलवल- 29.46 प्रतिशत

चरखी दादरी- 30.42 प्रतिशत

1.03 PM : हरियाणा में अब तक 25.09 फीसदी वोटिंग हुई है।

12.32 PM : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और तोशाम से पार्टी की प्रत्‍याशी किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ मतदान किया। प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंंत्री अनिल विज सहित कई मंत्री भी अब तक मतदान कर चु‍के हैं।

12.10 PM : कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 185 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान करीब एक घंटा बाधित रहा। इसके बाद नई ईवीएम से मतदान शुरू हुआ।

11.57 AM : राज्‍य में अब मतदान में तेजी आ गई है। अब तक कुल औसत मतदान 23.13 प्रतिशत हुआ है। भिवानी में सबसे अधिक 36.66 फीसद वोटिंग हुई है।

पंचकूला- 15.55 प्रतिशत

अंबाला- 19.41 प्रतिशत

यमुनानगर- 23.07 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 21.30 प्रतिशत

कैथल- 24.99 प्रतिशत

करनाल- 19.76 प्रतिशत

पानीपत- 21.89 प्रतिशत

सोनीपत- 21.60 प्रतिशत

जींद- 24.44 प्रतिशत

फतेहाबाद- 27.12 प्रतिशत

सिरसा- 27.57 प्रतिशत

हिसार- 26.75 प्रतिशत

भिवानी - 36.66 प्रतिशत

रोहतक- 23.88 प्रतिशत

झज्‍जर- 23.86 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 24.82 प्रतिशत

रेवाड़ी- 24.08 प्रतिशत

गुरुग्राम- 15.65 प्रतिशत

फरीदाबाद- 16.77 प्रतिशत

मेवात- 24.76 प्रतिशत

पलवल- 29.46 प्रतिशत

चरखी दादरी- 20.67 प्रतिशत

11.51 AM:  हरियाणा में अब तक 22.83 फीसद वोटिंग हुई है। पलवल जिला मतदान में अभी अव्‍वल है। यहां 29.46 फीसदी वा‍ेटिंग हुई है।

पंचकूला- 10.33 प्रतिशत

अंबाला- 19.41 प्रतिशत

यमुनानगर- 23.07 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 21.30 प्रतिशत

कैथल- 24.99 प्रतिशत

करनाल- 19.52 प्रतिशत

पानीपत- 21.89 प्रतिशत

सोनीपत- 21.60 प्रतिशत

जींद- 24.44 प्रतिशत

फतेहाबाद- 27.12 प्रतिशत

सिरसा- 27.57 प्रतिशत

हिसार- 26.75 प्रतिशत

भिवानी - 27.73 प्रतिशत

रोहतक- 23.88 प्रतिशत

झज्‍जर- 23.86 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 18.71 प्रतिशत

रेवाड़ी- 24.08 प्रतिशत

गुरुग्राम- 15.65 प्रतिशत

फरीदाबाद- 16.77 प्रतिशत

मेवात- 24.76 प्रतिशत

पलवल- 29.46 प्रतिशत

चरखी दादरी- 19.69 प्रतिशत

11.15 AM: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पैतृक गांव सांघी में परिवार के साथ मतदान किया। उनके पुत्र और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सांघी में मतदान किया।

10.55 AM: राज्‍य में  अब तक 11.30 फीसद वोटिंग हुई है। सबसे अध‍िक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां अब तक 21.64 वोटिेंग हुई है। रेवाड़ी में  17.24 फीसद वोटिंग हुई है। मेवात में 16.15 फीसद मतदान हुआ है। चरखी दादरी में 16.25 फीसद मतदान हुआ है।

पंचकूला- 10.33 प्रतिशत

अंबाला- 13.40 प्रतिशत

यमुनानगर- 6.92 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 9.72 प्रतिशत

कैथल- 13.73 प्रतिशत

करनाल- 12.64 प्रतिशत

पानीपत- 7.70 प्रतिशत

सोनीपत- 9.84 प्रतिशत

जींद- 13.12 प्रतिशत

फतेहाबाद- 11.80 प्रतिशत

सिरसा- 13.02 प्रतिशत

हिसार- 11.00 प्रतिशत

भिवानी - 21.64 प्रतिशत

रोहतक- 9.80 प्रतिशत

झज्‍जर- 8.36 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 6.64 प्रतिशत

रेवाड़ी- 17.24 प्रतिशत

गुरुग्राम- 6.40 प्रतिशत

फरीदाबाद- 9.30 प्रतिशत

मेवात- 16.15 प्रतिशत

पलवल- 8.88 प्रतिशत

चरखी दादरी- 16.25 प्रतिशत

10.45 AM: हरियाणा में धीरे-धीरे मतदान में तेजी आ रहा है। अभी तक राज्‍य में 10.11 फीसद वोट पड़े हैं। सबसे अध‍िक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां अब तक 21.64 वोटिेंग हुई है। रेवाड़ी में  17.24 फीसद वोटिंग हुई है। मेवात में 16.15 फीसद मतदान हुआ है।

10.27 AM: हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी पत्‍नी व परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ गांव ढाकला में मतदान किया।

10.10 मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने करनाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह सुबह दिल्‍ली से शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से करनाल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री साइकिल से वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे।

10.00 AM: अब तक राज्‍य में 8.73 फीसदी वोटिंग हुई है। मेवात 16.15 फीसद वोटिंग के साथ सबसे आगे है। इसके बाद फतेहाबाद का नंबर है यहां अब तक 11.80 फीसद वाेटिंग हुई है। सिरसा में 11.49 और हिसार में 11 फीसद मतदान हुआ है।

पंचकूला- 2.46 प्रतिशत

अंबाला- 7.53 प्रतिशत

यमुनानगर- 6.92 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र- 9.72 प्रतिशत

कैथल- 6.32 प्रतिशत

करनाल- 7.80 प्रतिशत

पानीपत- 7.70 प्रतिशत

सोनीपत- 8.80 प्रतिशत

जींद- 10.32 प्रतिशत

फतेहाबाद- 11.80 प्रतिशत

सिरसा- 11.49 प्रतिशत

हिसार- 11.00 प्रतिशत

भिवानी - 9.17 प्रतिशत

रोहतक- 9.80 प्रतिशत

झज्‍जर- 8.36 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 6.64 प्रतिशत

रेवाड़ी- 9.73 प्रतिशत

गुरुग्राम- 6.40 प्रतिशत

फरीदाबाद- 6.50 प्रतिशत

मेवात- 16.15 प्रतिशत

पलवल- 8.88 प्रतिशत

चरखी दादरी- 6.43 प्रतिशत

9.57 AM: हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्‍होंने रोहतक में वोट डाला। सिरसा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पत्‍नी के साथ मतदान किया। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने रोहतक में वोट डाला।

9.52 AM: झज्‍जर के बूथ नंबर 77 पर बिजली चली गई। इस कारण टार्च की रोशनी में मतदान करवाना पड़ा। बाद में बिजली आ गई।

9.49 AM: सिरसा जिले के डबवाली सहित कई जगहों पर काफी संख्‍या में महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंचीं।

हिसार में मतदान करने के बाद आदमपुर से भाजपा प्रत्‍याशी सोनाली फौगाट।

8.55 AM:  कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला व धर्मपत्‍नी गायत्री सुरजेवाला ने मतदान किया।

8.35 AM:  सिरसा में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला अपनी मां नैना चौटाला और पत्‍नी मेघना चौटाला के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। तीनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

8.24 AM: रानियां के गांव ओटू  के पोलिंग बूथ 180 पर  भी मतदान रुका। ईवीएम खराब होने की वजह से नहीं 50 मिनट तक रुका रहा मतदान। बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी।

8.08AM: फतेहाबाद में बूथ नंबर 24 पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। ईवीएम में खराबी आने से मतदान प्रभावित हुआ है। तकनीकी टीम इसे ठीक करने में जुटी।

फतेहाबाद में  बूथ नंबर 24 पर ईवीएम को ठीक करने में जुटे कर्मी।

8.05 AM: उकलाना हलके में कई बूथों पर मतदान अभी तक शुरू नहीं होने की सूचना है। गांव मदनपुरा के बूथ नंबर 10 पर मशीन में खराबी के चलते मतदान शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह से गांव कण्डुल के बूथ नंबर 61 पर भी मशीन में खराबी के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। वहीं गांव सुरेवाला के बूथ नंबर 34 पर 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

7.58 AM: सिरसा के रानियां के गांव मतुवाला में पोलिंग पार्टी व पोलिंग एजेंटों के बीच विवाद।  वोटिंग नहीं शुरू हो पाई। पुलिस मौके पर पहुंची। वोटिंग शुरू करने से पहले वोट पोल की चेकिंग को लेकर विवाद हुआ।

7.54 AM: सिरसा गांव दड़बा कला के 58 नंबर बूथ पर ऐलनाबाद से भाजपा प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने मतदान किया। यहां भी लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्‍साह है।

वोट डालने के बाद पवन बैनीवाल।

7.47 AM: हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव सुरेवाला स्थित बूथ नंबर 34 पर 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

कैथल में एक मतदान केंद्र पर लगी लोगों की कतारें।

7.40 AM: दिग्‍गजों ने भी अपने वोट डाले हैं। हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने अपने परिवार के साथ टोहाना में अपने मताधिकार का प्रयोग किए। इसी तरह अन्‍य विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्‍याशियों और प्रमुख नेता अपने वाेट डालने पहुंच रहे हैं।

7.32 AM: अभी तक कहीं से किसी गड़बड़ी या अशांति की खबर नहीं है। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

7.25 AM: पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में अलग ही उत्‍साह है। राज्‍य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। कैथल, भिवानी, सिरसा, कुरुक्षेत्र सहित अधिकतर स्‍थानों पर महिलाएं भी काफी संख्‍या में वोट डालने पहुंची हैं।

रोहतक में एक मतदान केंद्र पर लगी कतार।

7.15 AM: मतदान केेंद्राें पर लोगों की लंबी कतारें लगीं। म‍हिलाओं और युवाओं में भी मतदान के प्रति खासा उत्‍साह है।

भिवानी में एक मतदान केंद्र पर लगी कतारें।

7.05 AM: कुछ जगहों पर मतदान शुरू होने में थोड़ी रुकावट आई, ले‍किन यह अब शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा है।

7.00 AM: वोटिंग शुरू। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें हैं। इनमें महिलाओं की संख्‍या भी काफी है। लोगों में खासा उत्‍साह है।

कुरक्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं महिलाएं।

6.55 AM:विभिन्‍न मतदान केद्रों पर मतदाताओं को वोटिंग की पर्चियां मिल चुकी है और वे मतदान के लिए तैयार हैं।

 6.50 AM:मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें सुबह से ही लगी हुई हैं। उनमें मतदान को लेकर काफी उत्‍साह है।

6.45 AM: मतदाता केंद्रों पर सुबह से ही मतदान कर्मी तैनात हो चुके हैं। ईवीएम का ट्रायल किया गया है। थोड़ी देर में मतदान शुरू हाेगा।

सिरसा में एक बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार।

2009 और 2014 के चुनाव को छोड़कर बाकी तमाम चुनावों में मतदान का प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है थ। 1967 में हरियाणा में जब पहला चुनाव हुआ, तब 72 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 के चुनाव में आज तक का रिकार्ड 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। प्रदेश के एक करोड़ 84 लाख मतदाताओं आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में पड़े वोट

वर्ष     कुल मतदाता  मतदान प्रतिशत

1967    43,87,980      72.65

1968    45,52,539      57.26

1972    50,91,082      70.46

1977    59,38,821      64.46

1982    71,52,281        69.87

1987    87,00,628      71.24

1991    97,31,912        65.86

1996  1,11,55,242      70.54

2000    1,11,53,183      69.01

2004    1,27,35,888      71.96

2009    1,31,16,965      72.29

2014    1,63,03,742      76.13

 यह भी पढ़ें:  Haryana Assembly Election 2019 Hot Seat इन पर लगीं सबकी निगाहें, जानें कहां-कहां है हॉट मुकाबला

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election 2019: तस्वीरों में देखें किस दिग्गज ने कहां किया मतदान, कोई साइकिल तो कोई ट्रैक्टर पर पहुंचा

chat bot
आपका साथी