Haryana Assembly Election 2019 : इनेलो ने भी जारी किया चुनाव घोषणा पत्र, ये प्रमुख वादे किए

कांग्रेस के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 01:17 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:28 AM (IST)
Haryana Assembly Election 2019 : इनेलो ने भी जारी किया चुनाव घोषणा पत्र, ये प्रमुख वादे किए
Haryana Assembly Election 2019 : इनेलो ने भी जारी किया चुनाव घोषणा पत्र, ये प्रमुख वादे किए

जेएनएन, पंचकूला। कांग्रेस के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस ढालिया ने जारी किया। कांग्रेस की ही तरह इनेलो ने भी कई लोकलुभावन वादे किए हैं। भाजपा भी रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर देगी।

इनेलो घोषणा पत्र के मुख्य वादे प्रदेश के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। किसानों एवं छोटे व्यापारियों के 10 लाख रुपये तक के कर्जे माफ होंगे। किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल पूरा और घरेलू बिल 200 यूनिट तक माफ किया जाएगा। गरीब परिवार की लड़की की शादी में सरकार की ओर से 5 लाख रुपये कन्यादान दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को 15 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता। बुढ़ापा सम्मान पेंशन 5 हजार रुपये प्रतिमाह दी जाएगी। हर घर में एक नौकरी/रोजगार दिया जाएगा। एसवाइएल नहर का निर्माण, दादुपुर नलवी नहर और मेवात फीडर कैनाल को पुनः चालू किया जाएगा। 35 से 60 वर्ष आयु तक गरीब महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भत्ता। एडहॉक तथा ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। निजी कम्पनियों में राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण। शहीद सैनिकों के परिवारों को 200 गज के प्लॉट दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी