पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह इनेलो को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल

दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता व इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:35 PM (IST)
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह इनेलो को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह इनेलो को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल

जेएनएन, चंडीगढ़। दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता व इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राव बहादुर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन के अवसर पर वे अपने 5000 समर्थकों के साथ मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुला गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सर्वांगीण विकास की नीति पर चलती है। उन्हीं नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। राव बहादुर सिंह वर्ष 2009 में नांगल चौधरी विधानसभा से 32,984 वोट हासिल कर विधायक बने थे। 2014 में राव बहादुर सिंह भिवानी महेंद्रगढ़ से इनेलो के लोकसभा प्रत्याशी भी रहे। इस चुनाव में उन्हें 2,75,168 वोट मिले और वो दूसरे नंबर पर रहे। 

राव बहादुर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत है। राव बहादुर सिंह और उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ने का काम करें, क्योंकि आज हरियाणा का हर वर्ग इस सरकार से पीड़ित है, भाजपा ने किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सब का जीना दूभर कर रखा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी