मोदी, योगी और शाह समेत 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे हरियाणा के रण में

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में छठे चरण में होने जा रहे आम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 11:28 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 11:28 AM (IST)
मोदी, योगी और शाह समेत 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे हरियाणा के रण में
मोदी, योगी और शाह समेत 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे हरियाणा के रण में

जेएनएन, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में छठे चरण में होने जा रहे आम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के रण में चुनाव प्रचार करने उतरेंगे। उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में पार्टी पदाधिकारियों की टीम जुट गई है। जल्द ही स्टार प्रचारक अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि आलाकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को मंजूरी दे दी है। अगले दिनों में हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,  गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, जनरल वीके सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, सतपाल महाराज, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन चुनाव प्रचार करेंगे।

सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा लोकसभा चुनाव समिति संयोजक कलराज मिश्र, सहसंयोजक विश्वास सारंग, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्ण पवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य आपूर्ति मंत्री करण देव कंबोज, अभिनेता सनी देओल, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट और संदीप जोशी भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी