केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की अरविंद केजरीवाल की आलोचना

आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जेएनयू में देशद्रोही नारों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उनकी आलोचना की।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 07:23 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की अरविंद केजरीवाल की आलोचना
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की अरविंद केजरीवाल की आलोचना

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जेएनयू में देशद्रोही नारों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि देशद्रोह से जुड़े एक अदालत के लगातार कहे जाने के बाद भी मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने से साबित होता है कि केजरीवाल देशद्रोही नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को देशद्रोह का नारा लगाने वाले आरोपितों पर मुकदमा नहीं चलाने देने की आलोचना की।

गौरतलब है कि प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। बकौल केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री से अदालत बार-बार पूछ रही है कि आप देशद्रोही नारों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें। लेकिन अब यही कहना पड़ेगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं।'

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी