Delhi Assembly Election 2020: जानें शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी

शाहदरा विधानसभा सीट से वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। पढ़ें इस सीट से जुड़ी हर जानकारी।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 10:39 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: जानें शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी
Delhi Assembly Election 2020: जानें शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अब सभी पार्टियों के प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सभी के अपने दावे और वादे हैं। दिल्‍ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक शाहदा भी है। आईये जानते हैं इस विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारी।

विधायक : राम निवास गोयल

पोलिंग बूथ : 184

-उम्र : 72

-शिक्षा : स्नातक

-विधानसभा क्षेत्र : शाहदरा

-राजनीतिक दल : आम आदमी पार्टी

-कुल मतदाता : 1,87,880

-पुरुष मतदाता : 98,736

-महिला मतदाता : 89,139

अन्य : 5

एक नजर

1948 में जन्म हुआ। 1967 में जनसंघ के कार्यकर्ता बने और जनसंघ के लिए कार्य किया। 1993 में भाजपा से शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और विजयी हुए। इसके बाद चुनाव नहीं लड़ा और दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 6 जनवरी 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। 2015 में आप के टिकट से शाहदरा में चुनाव लड़े और जीत गए। चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया, वर्तमान में भी अध्यक्ष हैं। परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं है। छात्र रहते राजनीति गतिविधियों में शामिल होने लगे थे।

उपलब्धियां

1. ड्रेन नंबर 1 व 2 के ऊपर पुलिया का निर्माण करवाया।

2. अविनाश स्कूल में विश्व स्तरीय हॉकी ग्राउंड

3. झिलमिल- विश्वकर्मा नगर रेलवे अंडर ब्रिज बनाया।

4. दिलशाद गार्डन मेट्रो के पास पैदल पार पथ का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

5. भोलानाथ नगर में डाइट कॉलेज का निर्माण कार्य शुरु करवाया।

6. विवेक विहार में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) का पूर्वी कैंपस शुरू करवाया।

7. सात मोहल्ला क्लीनिक खुलवाए, चार का निर्माण कार्य जारी है।

8. बाबूराम स्कूल में बहुस्तरीय ग्राउंड बनवाया।

9. विवेकानंद कॉलेज में हॉकी ग्राउंड के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।

10. पुरानी सीमापुरी में एक नया स्कूल बनवाया, मार्च से इसमें सत्र शुरू हो जाएगा।

दावों का पोस्टमार्टम

भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े जितेंद्र सिंह शंटी ने विधायक के दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के विधायक विधानसभा अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद अपने क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाएं हैं। सड़के टूटी पड़ी हैं, 24 घंटे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यातायात व्यवस्था भी बेहाल है।

-क्षेत्र में बजट खर्च करने से पहले आरडब्ल्यूए और आम लोगों की राय नहीं ली गई।

-जेजे कलस्टर इलाकों में एक शौचालय नहीं बनाया गया।

-सारी सड़के नहीं बनाई गई, अभी भी अधिकतर सड़के टूटी पड़ी हैं।

-क्षेत्र में पानी सिर्फ एक घंटे आता है, वह भी दूषित होता है।

-एक भी नया स्कूल नहीं बनाया गया।

जनता की राय

क्षेत्र की सड़कें बन गई हैं, स्वच्छ पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इससे अपराधियों में एक भय पैदा हुआ है। डीटीयू का ईस्ट कैंपस बनवाया, यमुनापार में शिक्षा का स्तर बहुत सुधरा है।

-विनय जोशी, झिलमिल

सरकारी स्कूलों की स्थिति में अच्छा सुधार हुआ है। स्कूलों में विश्वस्तरीय हॉकी ग्राउंड बनाए गए हैं, स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद का अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नंद किशोर, शाहदरा

डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए स्ट्रीट लाइटे लगाने के लिए कहा था, लेकिन नहीं लगाई गई। सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षक नहीं हैं, सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। कैमरे आप कार्यकर्ताओं के घर लगाए गए हैं।

स्वाति शर्मा, दिलशाद गार्डन

विधायक ने शाहदरा छोटा व बड़ा बाजार की सड़कें बनवाने के साथ ही लाइटे लगवाई हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हाे गए हैं। मार्केट के विकास के लिए जब भी दुकानदार उनके पास गए हैं तो उन्होंने पूरी मदद की है।

राकेश कुमार गुप्ता, दुकानदार शाहदरा छोटा बाजार।

chat bot
आपका साथी