Delhi Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से निर्भया की मां का इनकार

Delhi Election 2020 ऩिर्भया की मां ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से सीएम केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:21 PM (IST)
Delhi Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से निर्भया की मां का इनकार
Delhi Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से निर्भया की मां का इनकार

नई दिल्ली, एएनआइ। 2012 दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता निर्भया की मां ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से सीएम केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान उतार सकती है। शुक्रवार को निर्भया की मां ने कहा कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में किसी से टिकट को लेकर बात नहीं की है। वह सिर्फ अपनी बेटी के लिए न्याय चाहती हैं। निर्भया की मां ने कहा कि वह दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकते देखना चाहती हैं। 

सुभाष चोपड़ा ने कहा कांग्रेस में आती हैं तो स्वागत है

निर्भया की मां का बयान आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मीडिया के सामने आये। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट को देखा है कि वह कांग्रेस के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सुभाष चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि निर्भया की मां के संबंध में चल रही खबरें गलत हैं हालांकि अगर वह कांग्रेस में शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राजनीति में ही आने से इनकार कर दिया। निर्भया की मां ने कहा कि उनकी रुचि राजनीति में नहीं है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आठ फरवरी को दिल्ली में चुनाव होंगे जबकि 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। जबकि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने शुक्रवार को 57 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 

 Delhi Election 2020 : AAP के उम्मीदवारों में गृह राज्य हरियाणा पर केजरीवाल मेहरबान

 
chat bot
आपका साथी