Delhi Assembly Election 2020: जानिए रोहतास नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक सरिता सिंह के बारे में

जनता ने कहा जनता के बीच रहने वाले होने चाहिए विधायक। शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करें विधायक।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 04:03 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020:  जानिए रोहतास नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक सरिता सिंह के बारे में
Delhi Assembly Election 2020: जानिए रोहतास नगर विधानसभा सीट से AAP विधायक सरिता सिंह के बारे में

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अब सभी पार्टियों के प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सभी के अपने दावे और वादे हैं। दिल्‍ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक रोहतास नगर सीट भी है। आईये जानते हैं इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरिता सिंह के बारे में...

जिस वक्त दिल्ली में प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था, तब सरिता सिंह छात्रा के रूप से उस आंदोलन से जुड़ी। आंदोलन से जब आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ तो वह उससे जुड़ गई। इस पार्टी से पहले वह छात्र विंग अध्यक्ष रही। उसके बाद 2015 में रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से टीकट मिला और जीती भी। इससे पहले उनके परिवार में कोई राजनीति में नहीं रहा। विधायक बनने के बाद उनकी शादी हुई।

 उपलब्धियां

1. मानसरोवर पार्क अंडरपास बनवाया।

2. कच्ची व पक्की कॉलोनियों में सीवर व पाइप लाइन डलवाई।

3. एक समुदाय भवन बनवाया।

4. कई पार्कों में ओपन जिम लगवाए।

5. विधानसभा क्षेत्र में सात मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाए।

6. सभी सरकारी स्कूलों में कैमरों की संख्या बढ़वाई।

7. शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण करवाने के साथ ही वाहन चालकों के लिए पार्किंग का इंतजाम करवाया।

8. एक हजार सड़कों को बनवाया।

9. विधासनसभा क्षेत्र में दो हजार सीसीसीटीवी कैमरे लगवाए।

10. शाहदरा में पानी की पुरानी टंकी को तोड़कर वहां आठ करोड़ की लागत से यूजीआर का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

दावों का पोस्टमार्टम

भाजपा से विधायक रहे जितेंद्र महाजन ने विधायक के दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं करवाया गया। यहां के लोग स्वच्छ पानी के लिए जंग लड़ रहे हैं, स्कूली की हालत भी ठीक नहीं है।

1. स्वच्छ पानी घरों तक नहीं पहुंचा।

1. लोनी रोड का चौड़ीकरण नहीं हुआ।

3. कोई नया स्कूल नहीं खुला।

4. शाहदरा जीटी रोड का जाम खत्म नहीं हुआ।

5. अशोक नगर अंडरपास का काम बंद पड़ा है।

6. नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

7. पार्किंग का कोई समाधान नहीं किया गया है।

जनता ने कहा -ऐसे हो हमारे विधायक

-जनता के बीच रहने वाले होने चाहिए।

-जनता से किए गए वादे पूरे करने वाला विधायक होना चाहिए।

-शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करें।

जनता की राय

ब्रिजेश गोयल (दुर्गापुरी) ने कहा कि विधायक क्षेत्र में कभी नजर नहीं आई, जनता किसी काम के लिए फोन करती है तो फोन भी नहीं उठाती हैं। ऑफिस के सहयोगी क्षेत्र का काम करते हैं, कई बार तो जल बोर्ड का दूषित पानी आता है। 

विजेता गुलाटी (शिवाजी पार्क) ने कहा कि लोगों में विधायक के खिलाफ काफी नाराजगी है, उसका कारण है कि विधायक का जनता के साथ अच्छा तालमेल नहीं है। सड़कों की हालत खराब पड़ी है, सीसीटीवी कैमरे पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पर लगाए गए हैं।

प्रिंस सैनी (रोहतास नगर) ने बताया कि वादा किया गया था कि लोनी व शाहदरा जीटी रोड का अतिक्रमण खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गलियां टूटी पड़ी हैं, सीवर लाइन को खोदकर डाला हुआ है।

शाहिद सिद्दीकी (एमआइजी फ्लैट लोनी रोड) ने कहा, 'सरकार अच्छा काम कर रही है। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें मुफ्त पानी व बिजली का लाभ मिल रहा है। बुजुर्ग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था भी बेहतर हुई है।'

chat bot
आपका साथी