Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

गांधी नगर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री खुली जीप में आप प्रत्याशी नवीन चौधरी उर्फ दीपू के साथ सवार हुए। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं उनका विरोध किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 08:20 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने किया रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री खुली जीप में आप प्रत्याशी नवीन चौधरी उर्फ दीपू के साथ सवार हुए। कैलाश नगर लाल बत्ती से रोड शो शुरू हुआ, कैलाश नगर मार्केट, गांधी नगर मार्केट से हाेते हुए राम नगर मार्केट से रघुवरपुरा होते हुए पुराना सीलमपुर पर समाप्त हुआ।

सीएम को देखने के लिए उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री को देखने के लिए सड़कों के दोनों और आम लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोग अपने घर की छतों से मुख्यमंत्री पर फूल बरसा रहे थे। कार्यकर्ता अपने हाथों में झाडू लेकर आगे आगे चल रहे थे और नारे लगा रहे थे लगे रहो केजरीवाल।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए झंडे

रोड शो में मुख्यमंत्री को गांधी नगर मार्केट की मुख्य रोड पर अतिक्रमण का सामना भी करना पड़ा। रघुवरपुरा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भाजपा के झंडे दिखाए और कहा दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ देखकर हाथ हिलाया और आढ़े बढ़ गए।

फिर बनेगी आप की सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, गांधी नगर के व्यापारी आप के साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हर एक क्षेत्र में कार्य किया है, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सुविधाएं बेहतर हुई हैं। यह आम जनता के सहयोग से ही सफल हो पाया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से भी बेहतर हो गए हैं, अमीर से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति तक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहता है। नवीन चौधरी ने कहा कि गांधी नगर व्यापारियों का गढ़ है, वह गांधी नगर के स्थानीय है। हर एक समस्या से वाकिफ हैं, भाजपा नेता निगम से जो सीलिंग करवाते हैं चुनाव जीतते ही उसपर लगाम लगेगी।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी