AAP कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप, मनोज तिवारी बोले- मुंबई में सक्रिय हुआ टुकड़े गैंग

भाजपा ने वीडियो ट्वीट के जरिये मुंबई में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 09:11 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 09:11 AM (IST)
AAP कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप, मनोज तिवारी बोले- मुंबई में सक्रिय हुआ टुकड़े गैंग
AAP कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप, मनोज तिवारी बोले- मुंबई में सक्रिय हुआ टुकड़े गैंग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा ने वीडियो ट्वीट के जरिये मुंबई में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि राजधानी दिल्ली के बाद टुकड़े-टुकड़े गैंग अब मुंबई में भी सक्रिय हो गया है।

सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक AAP नेता देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को बोलने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश विरोधी नारे लगाने की आजादी दे दी गई है। इस तरह के नारे लगाकर देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।

मनाजे तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल देश विरोधी ताकतों को बचाने के लिए उनके साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि वह गणतंत्र दिवस परेड को रोकने की नाकाम कोशिश भी कर चुके हैं। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपित कन्हैया कुमार और उनके साथियों के बचाव में उतरकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनके लिए देश की एकता, अखंडता से बड़ी राजनीति है। देश विरोधी ताकतों को संरक्षण देने वालों को दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

आरोप है कि 9 फरवरी, 2016 की रात को दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर देश विरोध नारे लगे थे। इसके बाद आरोपित लोगों को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहा जाने लगा है। वहीं, दिल्ली सरकार कन्हैया कुमार समेत सभी आरोपितों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दे रही है। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी