Delhi Elections 2020 : बल्‍लीमारान से AAP विधायक इमरान हुसैन ने गिनाई उपब्धियां, जनता को है ये उम्‍मीद

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार जोरों पर है। पुरानी दिल्‍ली की विधानसभा सीटों पर लोगों की खास नजर होती है। इन्‍हीं में से एक सीट है बल्‍लीमारान।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 09:44 AM (IST)
Delhi Elections 2020 : बल्‍लीमारान से AAP विधायक इमरान हुसैन ने गिनाई उपब्धियां, जनता को है ये उम्‍मीद
Delhi Elections 2020 : बल्‍लीमारान से AAP विधायक इमरान हुसैन ने गिनाई उपब्धियां, जनता को है ये उम्‍मीद

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार जोरों पर है। पुरानी दिल्‍ली की विधानसभा सीटों पर लोगों की खास नजर होती है। इन्‍हीं में से एक सीट है, बल्‍लीमारान। इस सीट से कांग्रेस के हारून हूसुफ लंबे समय तक विधायक रहे। पिछले पांच साल से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन यहां से विधायक हैं। इस बार भी आप ने इमरान हुसैन को ही बल्‍लीमारान से मैदान में उतारा है।

आप विधायक इमरान हुसैन का प्रोफाइल

इमरान हुसैन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडिज में स्नातक किया है। इसके बाद परिवारिक कपड़ों के व्यवसाय से जुड़े। इसके बाद राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की ओर से वर्ष 2012 में पार्षद का चुनाव जीते। पार्षद के बाद वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में खड़े हुए और बल्लीमारान क्षेत्र से विधायक चुने गए। वर्तमान में दिल्ली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विधायक : इमरान हुसैन

उम्र : 38 वर्ष

शिक्षा : स्नातक

विधानसभा क्षेत्र : बल्लीमारान

कुल मतदाता-138879

महिला मतदाता :62183

पुरुष मतदाता : 76684

अन्य :12

विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या : 133

राजनीतिक दल: आम आदमी पार्टी

उपलब्धियां

बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन ने बताया कि पिछले पांच सालों में निम्नलिखित कार्य किए गए।

- विधानसभा क्षेत्र में 90 फीसद सीवर लाइन बदली गई हैं।

- क्षेत्र में पानी कि किल्लत को 100 फीसद तक कम किया।

- तीन नए सीनियर सैकेंड्री स्कूल बन रहे हैं।

- पांच अखाड़ों में विकास कार्य हो रहा है।

- एमटीएनएल, बीएसइएस व इंटरनेट की तारों को भूमिगत करने कि दिशा में कार्य चल रहा है।

- 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कराई।

- दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइनों को बदलवाया।

- पिछले पांच सालों में कई पुराने ट्रांसफार्मर बदलवाए गए हैं।

- बिजली की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की।

- नगर निगम को सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का फंड दिलवाया।

- हजारों लोगों के ओबीसी, एससी व एसटी सर्टिफिकेट बनवाए गए।

- डूसिब घरों की मरम्मत कराई गई।

- क्षेत्र को वाईफाई की सुविधा से लैस किया जा रहा है।

जनता ने कहा ऐसे हों हमारे विधायक

- क्षेत्र व यहां की समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

- लोगों से सीधा मुखातिब होने वाले होने चाहिए विधायक।

- विधायक तक लोगों की आसान होनी चाहिए पहुंच।

- विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए, जाति के आधार पर नहीं होना चाहिए क्षेत्र का विकास।

chat bot
आपका साथी