Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने कहा- चार महीने में बनेगा राम मंदिर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली के एक चुनावी कार्यक्रम में कहा कि हम चार महीनों में राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:20 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने कहा- चार महीने में बनेगा राम मंदिर
Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने कहा- चार महीने में बनेगा राम मंदिर

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली के एक चुनावी कार्यक्रम में कहा कि

दिल्ली में 1731 अनधिकृत कॉलोनियां में रहने वाले 50 लाख लोग अपने घरों का मालिकाना हक पाने वाले हैं। इस बार केरजीवाल के पास बोलने को कुछ नहीं है इसलिए अब वो भाषण नहीं सिर्फ रोड शो कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा देश की सुरक्षा का है। मोदी ने 370 हटाया। ये पूरे देश की तमन्ना थी। कांग्रेस तो उनकी वोटबैंक से डरते थे। इसलिए नहीं हटा सके थे।

इस बार शान से फहराएगा तिरंगा

इस गणतंत्र दिवस हमारा तिरंगा कश्मीर में शान से लहराएगा। तीन तलाक हमने हटाया। 550 साल से देश और दुनिया के लोग चाहते थे कि राम मंदिर बने। अब चार माह के अंदर मोदी वहां भव्य राम मंदिर बनवाएंगे।

कांग्रेस सरकार में आतंकी हमले होते थे, अब तो पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब दिया गया। इसका जवाब मांगने वालों को पाकिस्तान का टीवी देखना चाहिए, वहां लोग छातियां पीट रहे हैं।

विपक्षी पार्टियों ने कराया दंगा

वहीं उन्‍होंने सीएएम (Caa) पर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता लेने का नहीं देने का कानून है। दिल्ली कि 30 प्रतिशत आबादी भी पाकिस्तान से ही आई है। हम इनको नागरिकता देंगे। वोट बैंक के लिए सपा, बसपा, आप, ममता बनर्जी आदि लोगों ने दंगा कराए पूरे देश में। ये कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। दरअसल वोट के लालच ने इनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है।

मोदी सरकार में देश सुरक्षित

देश और दिल्ली को सिर्फ मोदी सरकार ही सुरक्षित रख सकती है। दो साल पहले जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होने नारे लगाने वालों का ये लोग समर्थन करते हैं। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति केजरीवाल ने नहीं दी। दिल्ली में भाजपा सरकार बन जाये तो अगले ही दिन टुकड़े तुकड़े गैंग को जेल भेज देंगे।

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी