Delhi Election 2020 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के तथाकथित विवादित बोल पर EC ने मांगा जवाब

अनुराग ठाकुर का तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर ने इस पर जवाब मांगा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 08:37 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 08:56 AM (IST)
Delhi Election 2020 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के तथाकथित विवादित बोल पर EC ने मांगा जवाब
Delhi Election 2020 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के तथाकथित विवादित बोल पर EC ने मांगा जवाब

नई दिल्ली, एजेंसी। Delhi Polls 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज हो गया है। मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कपिल मिश्रा के बाद अब अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर रिठाला विधानसभा क्षेत्र में विवादित बयान देने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर ने इस पर जवाब मांगा है। 

यह है पूरा मामला

आरोप है कि दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के दौरान आपत्तिजनकर नारे लगवाए। इस दौरान भीड़ ने भी अनुराग ठाकुर का अनुशरण किया।  

 यह नारा रिठाला में आयोजित सोमवार को जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने के पहले लगवाए। दरअसल, अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान इशारों-इशारों में टुकड़े-टुकड़े गैंग और नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध कर रहे लोगों पर जमकर हमला बोला। इसी कड़ी में उन्होंने  तकरीबन पांच मिनट तक भीड़ से आपत्तिजनक नारे लगवाए।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी