मुफ्त बिजली-पानी पर मनोज तिवारी का तंज, चुनाव के वक्त केजरीवाल को क्यों आयी याद

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पानी की जांच कराई गई तो तीन सौ सेंपल फेल हो गए। उन्होंने कहा केजरीवाल ने 5 सौ स्कूल खोलने की बात कही लेकिन एक भी नया स्कूल नहीं बनाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:43 PM (IST)
मुफ्त बिजली-पानी पर मनोज तिवारी का तंज, चुनाव के वक्त केजरीवाल को क्यों आयी याद
मुफ्त बिजली-पानी पर मनोज तिवारी का तंज, चुनाव के वक्त केजरीवाल को क्यों आयी याद

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों को मालिकाना हक देने के फैसले का चुनावी लाभ हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत ताकत झोक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करने के लिए नांगलोई रेलवे रोड पर भाजपा नेताओं ने जनसभा की। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में 21 साल से सत्ता में नहीं है। दिल्ली में चल रहे स्कूल उसी समय के हैं जब दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस को 15 साल राज चलाने का मौका मिला। केंद्र में भी 10 साल कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन अनधिकृत कालोनियों को मालिकाना हक नहीं दिया। आप ने भी एक साल में मालिकाना हक देने की बात कही। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। दिल्ली सरकार अब सर्वे कराने को तैयार नहीं है।

घोटालेबाज जाएंगे जेल

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पानी की जांच कराई गई तो तीन सौ सेंपल फेल हो गए। उन्होंने कहा केजरीवाल ने 5 सौ स्कूल खोलने की बात कही लेकिन एक भी नया स्कूल नहीं बनाया। स्कूल में कुछ कमरे जरूर बनवाया। उसमें भी एक कमरे का निर्माण 4 लाख की जगह 25 लाख रुपये लगाए गए। यह घोटाला है और इसमें शामिल लोग जेल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम पहले कह रहे थे कि मोदी काम नहीं करने दे रहे हैं लेकिन जब दिल्ली की जनता ने 2019 में लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को समर्थन दिया तो केजरीवाल ने काम करना शुरू किया। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने अब बस में महिलाओं के लिए मुफ्त में सफर कर दिया, बिजली माफ कर दिया, पहले क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।

भाजपा लागू करेगी आयुष्मान योजना

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान योजना लागू नहीं किया। फरिश्ते योजना का 9 करोड़ का विज्ञापन किया। लेकिन हादसे की शिकार एक की लड़की को लाभ नहीं मिला । मनोज तिवारी ने दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने पर 3 महीने के अंदर आयुष्मान लागू करेगी। भाजपा पुनर्वास कॉलोनियों को भी मालिकाना हक देगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर भाजपा दिल्ली के लोगों को साफ पानी मुहैया कराएगी और प्रदूषण पर लगाम लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी