कमलनाथ को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर अकालियों का एलान, कहा- नहीं होने देंगे उनकी एक भी रैली

कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्टार प्रचार बनाना सिखों के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सिख विरोधी है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM (IST)
कमलनाथ को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर अकालियों का एलान, कहा- नहीं होने देंगे उनकी एक भी रैली
कमलनाथ को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर अकालियों का एलान, कहा- नहीं होने देंगे उनकी एक भी रैली

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाए जाने का शिरोमणि अकाली दल (SAD Badal) व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGPC) ने विरोध किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कमलनाथ की एक भी चुनावी सभा नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्टार प्रचार बनाना सिखों के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सिख विरोधी है। शिअद बादल व कमेटी किसी भी हालत में उनकी रैली दिल्ली में नहीं होने देगी। कांग्रेस व गांधी परिवार सज्जन कुमार सहित 1984 के सिख विरोधी दंगे के अन्य आरोपितों को बचाती रही है। केंद्र में सरकार बदलने के बाद दंगे के दोषियों को सजा मिली है।

स्टार प्रचारक लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा और नवजोत सिंह सिद्धू भी हैं शामिल

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा को इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2020: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखिए नाम

chat bot
आपका साथी