दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AAP के पास फंड की कमी, जानिए- कैसे जुटाया जाएगा पैसा

Delhi Assembly elections 2020 आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अब पार्टी के लोग चुनाव के लिए फंड जुटाने के काम में जुटेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 01:17 AM (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AAP के पास फंड की कमी, जानिए- कैसे जुटाया जाएगा पैसा
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AAP के पास फंड की कमी, जानिए- कैसे जुटाया जाएगा पैसा

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीम लीडर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर चलाए जा रहे संपर्क अभियान के तहत आयोजित हो रहे बूथ संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की। इस मौके पर चुनाव लड़ने के लिए फंड की कमी का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने फंड एकत्रित करने के लिए अलग से अभियान चलाने की बात कही।

बैठक में सभी सांसद, मंत्री, विधायक, लोकसभा प्रभारी, पार्षद व जिला प्रभारी शामिल थे। सभी ने बूथ संवाद कार्यक्रम की सफलता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अब पार्टी के लोग चुनाव के लिए फंड जुटाने के काम में जुटेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सबसे पहले बूथ संवाद कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के लोगों की तरफ से आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज को लेकर आ रही प्रतिक्रिया जानी। पार्टी के नेताओं व विधायकों ने अब तक आयोजित बूथ संवाद में आई लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को बताया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के पांच वर्ष में किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा। साथ ही आगामी चुनाव के लिए जनता के बीच जाकर फंड एकत्र करने पर भी जोर दिया, जिसके बाद प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि फंड एकत्र करने के लिए भी पार्टी अभियान चलाकर काम करेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी जनसंपर्क अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम चला रही है। 24 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में 14 हजार बूथों पर विधायकों के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। बूथ संवाद कार्यक्रमों में दिल्ली की जनता बड़े जोश और उत्साह से भाग ले रही है।

UP: हापुड़ में बेटे पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, थोड़ी देर बाद पेड़ पर लटका मिला पिता का शव

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी