CG Election 2018: कल थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

दूसरे चरण के लिए 19 हजार 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए बल रवाना कर दिए गए हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:26 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:26 PM (IST)
CG Election 2018: कल थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार
CG Election 2018: कल थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

रायपुर। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम पांच बजे से बंद हो जाएगा। मतदान के 48 घंटे पूर्व मीडिया के एक्जिट पोल पर रोक भी लग जाएगी। 20 नवंबर को 72 विधानसभा सीटों के 1249 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता करेंगे। दूसरे चरण के लिए 19 हजार 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए बल रवाना कर दिए गए हैं।

संगवारी बूथों पर सुरक्षा के लिए महिला बटालियन भेजी जा रही है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बूथ के 200 मीटर के दायरे में प्रत्याशियों के वोट मांगने पर प्रतिबंध रहेगा। जांच-परख के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में रख दिए गए हैं।

पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों के वोटिंग प्रतिशत में आंशिक वृद्धि हुई है। निर्वाचन आयोग ने 76.28 के बजाय 76.44 फीसद अपडेट किया है। यानी 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.5 फीसद अधिक मतदान हुआ है।

इस चरण में महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक मतदान किया। तृतीय लिंग के मतदाताओं ने भी हिस्सेदारी निभाई। 75.9 प्रतिशत महिलाओं ने और 77.02 फीसद पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सिर्फ 9.3 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाताओं ने मतदान किया।

पहले चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 31 लाख 79 हजार 827 मतदाताओं में 16 लाख 21 हजार 839 महिला, 15 लाख 57 हजार 592 पुरुष तथा 86 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल थे।

24 लाख 30 हजार 807 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 12 लाख 31 हजार 245 महिला मतदाता, 11 लाख 99 हजार 554 पुरुष मतदाता और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। 2013 के चुनाव में पहले चरण के दौरान इन्हीं 18 सीटों पर 74.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

chat bot
आपका साथी