CG Chunav 2018: एक साथ 700 नुक्कड़ सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे केजरीवाल

CG Chunav 2018 आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक को छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए बुलाने की बजाय एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:32 PM (IST)
CG Chunav 2018: एक साथ 700 नुक्कड़ सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे केजरीवाल
CG Chunav 2018: एक साथ 700 नुक्कड़ सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे केजरीवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का फाइनल अब कुछ ही दिन रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने जहां अपने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है वहीं आम आदमी पार्टी हाईटेक तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मतदाताओं पर अलग छाप छोड़ने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा गूगल हैंडआउट के माध्यम से पार्टी कराने जा रही है। शुक्रवार की शाम अरविंद केजरीवाल दिल्ली से बोलेंगे और छत्तीसगढ़ के सात सौ नुक्कड़ों पर उन्हें एक साथ सुना जाएगा।

आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक को छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए बुलाने की बजाय एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिससे एक साथ केजरीवाल का संदेश अधिक से अधिक स्थानों पर पहुंचाया जा सके और इसके माध्यम से माहौल भी बनाया जा सके।

पार्टी का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की सभा यदि कराई जाती तो वे दो से तीन कार्यक्रम देते और अधिक से अधिक 10 से 12 सभाएं ही हो पाती। गूगल हैंगआउट के माध्यम से हो रहे प्रचार में कुल 68 विधानसभा क्षेत्रों के लोग सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री से संवाद कर सकेंगे और इससे एक अलग छाप भी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी की इस प्रचार शैली से पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनेगा। 

chat bot
आपका साथी