CG Chunav 2018 : गंगाजल लेकर शपथ लेने की ड्रामेबाजी कर रही कांग्रेस-श्रीकांत

CG Chunav 2018 शर्मा ने कहा कि जब गंगा नदी प्रदूषित थी, तब तो उनके पूर्ववर्ती शासकों ने सिवाए ड्रामेबाजी के कोई ठोस और सार्थक काम नहीं किया।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:50 PM (IST)
CG Chunav 2018 : गंगाजल लेकर शपथ लेने की ड्रामेबाजी कर रही कांग्रेस-श्रीकांत
CG Chunav 2018 : गंगाजल लेकर शपथ लेने की ड्रामेबाजी कर रही कांग्रेस-श्रीकांत

रायपुर। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश के साथ छल कर रहे हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में भी चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन छह माह राज करने के बाद भी कर्जमाफ नहीं किया। आज कर्नाटक के किसानों के खिलाफ वारंट जारी हो रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि जब गंगा नदी प्रदूषित थी, तब तो उनके पूर्ववर्ती शासकों ने सिवाए ड्रामेबाजी के कोई ठोस और सार्थक काम नहीं किया। कांग्रेस के बाद के 10 सालों के शासनकाल में भी कोई काम इस दिशा में हुआ नहीं। आज केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों के प्रयासों से गंगा सफाई का कारगर काम हो रहा है, तो राहुल गांधी गंगाजल लेकर शपथ लेने की ड्रामेबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में चुनाव को देखते हुए जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस अब गंगाजल का सहारा ले रही है।

शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास कार्यों पर हो रहे हैं। कांग्रेस तो सीडी कांड और टिकटों की सौदेबाजी की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा का एजेंडा देश और प्रदेशों में विकास ही है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष लगातार झूठ बोलकर देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी