CG में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस ने इस तरह मनाया बाल दिवस

उल्‍लेखनीय है कि देश में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:46 PM (IST)
CG में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस ने इस तरह मनाया बाल दिवस
CG में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस ने इस तरह मनाया बाल दिवस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान के लिए हो रहे चुनाव प्रचार के बीच 14 नवंबर का दिन खास रहा। कांग्रेस ने अलग अंदाज़ में प्रदेशवासियों और बच्चों के साथ चिल्ड्रन्स डे मनाया।

#जीतबोबालमनजीतबोCG हैशटैग के ज़रिये कांग्रेस ने बच्चों की भूमिका को छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए अहम बताते हुए ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसके जवाब में सोशल मीडिया पर भी हर वर्ग से लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं  मिली।

उल्‍लेखनीय है कि देश में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम और लगाव था और वे बच्चों को देश के भविष्य की नींव मानते थे। 

chat bot
आपका साथी