ईवीएम की गड़बड़ी से चार बूथों पर एक घंटे बाद मतदान शुरू

जागरण संवाददाता बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शातिपूर्ण तरीके से मतदान का संचालन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 04:56 PM (IST)
ईवीएम की गड़बड़ी से चार बूथों पर एक घंटे बाद मतदान शुरू
ईवीएम की गड़बड़ी से चार बूथों पर एक घंटे बाद मतदान शुरू

बक्सर : जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शातिपूर्ण तरीके से मतदान का संचालन हो रहा है। सुबह सही समय से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। इस बीच चार बूथों पर एक घटा देर से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने की सूचना है।

इस संबंध में मिली सूचना के अनुसार मतदान देर से शुरू होनेवाले सभी बूथ चौसा प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 232, 97, 130 और 138 बताए गए हैं, जहा मॉक पोलिंग के दौरान ही गड़बड़ी पाते हुए जिला नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना भेज दी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही तकनीकी जानकारों को गड़बड़ी वाले चारों बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच 7.30 बजे तक बूथ नंबर 232 की गड़बड़ी दूर कर मतदान की प्रक्रिया आधा घंटा विलंब से शुरू करा दी गई। जबकि अन्य तीनों बूथों पर एक घंटा देर से मतदान शुरू हो सका।

मॉक पोल के समय मशीनो में आई खराबी

संवाद सहयोगी, राजपुर (बक्सर) : मतदान शुरू होने से पूर्व जांच करने के दौरान ही 13 बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी पाई गयी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर प्रभात कुमार ने बताया कि मॉक पोल के समय ही 17 मशीनों में खराबी आ गई। जिसमें बीयू-3 वीवीटी पैट 12, सीयू 2 हैं। इसमें इटाढ़ी के बूथ नंबर 2, 39 के, 54, 65, 87 डुमरांव के बूथ संख्या 139, 156 राजपुर में बूथ संख्या 193, 196, 281, 302, 303, 330 गड़बड़ी पाई गई। जिसकी सूचना मिलते ही नया ईवीएम भेज कर मतदान का कार्य आरंभ कराया गया। मतदान के दौरान बूथ संख्या तीन पर मौजूद कर्मी रविशंकर सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। उनके बदले में दूसरे कर्मियों को ड्यूटी लगाया गया।

chat bot
आपका साथी