HIGHLIGHTS PM Modi Bihar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जंगलराज के युवराज नहीं कर सकते बिहार का विकास

PM Narendra Modi Bihar Election Rally पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। पहले मिथिलांचल उसके बाद तिरहुत और अंत में मगध में सभाएं कीं। उन्होंने परोक्ष रूप से राजद को निशाना बनाया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:12 PM (IST)
HIGHLIGHTS PM Modi Bihar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जंगलराज के युवराज नहीं कर सकते बिहार का विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में आयोजित सभा को संबोधित किया।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। PM Narendra Modi Rally : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज बिहार में तीन सभाएं कीं। सबसे पहले दरभंगा उसके बाद मुजफ्फरपुर और अंत में पटना में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को चेताया, कहा' यद‍ि जंगलराज वाले लोग सत्ता में आ गए तो फिर से बिहार अपहरण का बाजार बन जाएगा। यह बीमार हो जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें -  

- कहा, अटकाने, भटकाने और लटकाने वालों से बिहार को बचाएं। ये बिहार को बीमार बना देंगे। इसके बाद विकास के काम को आगे बढ़ाना असंभव हो जाएगा। 

 - आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक साल के लिए मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा देने की घोषणा की। 

- पीएम ने कहा कि तकनीक की मदद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है, एनडीए की सरकार ने इसे कर दिखाया है।

-  कोरोना काल में बैंक खातों से होने वाले फायदों को लोगों को बताया।कहा, इसकी वजह से लोगों तक सरकार सहायता पहुंचाने में सफल हुई है। 

- पटना के बाद सूबे के दूसरे शहरों में भी लागू होगी मेट्रो परियोजना।

- चुनाव के बाद स्वामित्व कार्ड योजना लागू की जाएगी।   

- लोगों को अगाह किया कि वे फिर से जंगलराज वालों को आने का अवसर नहीं दें। जंगलराज का युवराज बिहार को आइटी हब नहीं बना सकते। 

-  कहा, हमारी सरकार ने प्रतियोगिता  परीक्षा देने वालों के लिए सुधार किया है। अब एक ही परीक्षा और वह भी संबंधित जिले में ही होगी। इससे आत्मनिर्भर बिहार बनेगा।

-   कहा, सरकार ने आरक्षण को 10 साल के लिए बढ़ा दिया है। सवर्ण गरीबों को भी आरक्षण दिया गया है। जिससे ये भी आगे बढ़ सकें।

- पीएम ने कहा कि बीते डेढ़ दशक में एनडीए शासन में बिहार असुविधा से सुविधा की ओर, कुशासन से सुशासन की ओर बढ़ने में सफल रहा है। यद‍ि जंगलराज वाले आ गए तो बेड़ा गर्क हो जाएगा। 

- मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री ने लीची व लहठी से जुड़े स्थानीय उद्योगों के विकास का वादा किया।

-  कहा, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लिए हाइवे का तेजी से निर्माण चल रहा है। 

- कहा, मुजफ्फरपुर को जल्द ही गैस कनेक्टिविटि मिलने वाली है। इससे यहां गैस आधारित उद्योगों का विकास होगा। 

- राज्य में पलायन और भय के लिए पूरी तरह से राजद को ठहराया जिम्मेवार। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोसा।बिना नाम लिए राजद पर कसा तंज। 

- किया अगाह, महागठबंधन के नेताओं के इतिहास को देखते हुए उन्हें सत्ता नहीं सौंपनी है। 

- रामायण सर्किट होने से पर्यटन का विकास होगा। मिथिलांचल के विकास को पीएम पैकेज का लाभ मिल रहा है। हजारों किमी सड़क बनी। दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में रोड ठीक करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। रेल दोहरीकरण का भी लाभ मिलेगा। 

- पहले जो सरकार में थे, उनका मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से बड़ा प्रेम था, कनेक्टिवटी आने ही नहीं दिया।

- बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। मां सीता यहां की धरती को बड़े प्रेम से निहार रही होगी। अयाेध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा। मां सीता के क्षेत्र में आकर राम मंदिर के निर्माण की बधाई देता हूं। आप ही उसके असली हकदार हैं। भाजपा की पहचान है, जो कहते हैं वे करते हैं। देश में पहली बार ऐसा हो रहा मेनिफेस्टो उठाकर देखा जा रहा कि अब कोैन-सा काम किया जाएगा।

-  2003 में जब नीतीश जी रेलमंत्री थे, तब अटल जी ने महासेतु का काम शुरू कराया था। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम कई गुना तेजी से आगे बढ़ा। इससे 300 किमी की दूरी 20 से 22 किमी में सिमट गई। ऐसी सुविधाएं हर किसी को लाभ देती है। रोजगार के साधन पैदा करती है। यहां के लोगों को ऐसे ही कामों के लिए वोट डालना है। बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार। पान, माछ और मखाना में आत्मनिर्भर बनाने की व्यापक क्षमता है। समस्तीपुर कृषि के रिसर्च का सेंटर है। कर्पूरी ठाकुर ने जो सपने देखे थे, अब पूरे हो रहे। मछली के उत्पादन के लिए चारे तक के कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहे। करोड़ों का निवेश होगा तो नए रोजगार शुरू होंगे। दूध, सब्जी, मछली कुछ भी हो, बिहार के बेहतरीन उत्पाद से संबंधित रोजगार होंगे। गांवों में कोल्ड स्टाेरेज बनाया जा रहा है। गांवों में एक लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा। किसानों को बिचौलियों से मुक्त किया जा रहा है।

- हमने कहा था गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। 40 करोड़ से अधिक का खाता खुला। मुफ्त गैस बांटी गई। 90 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्त किया। गरीबों को पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कोराना काल में मुफ्त में अनाज हमने दिया।  आज बिहार के गरीबों के लिए दिवाली और छठ पूजा तक राशन की व्यवस्था है। बाढ़ के दौरान भी हमने ऐसा किया। पानी के कारण बहुत दिक्कत होती है।

-  बीते समय में हर घर नल जल की व्यवस्था की गई। बिहार जल्द ऐसे राज्यों में शामिल होगा, जहां पाइप से पानी पहुंचेगा। अब पानी से कोई बीमारी नहीं होगी। हमारा संकल्प है। इसे पूरा करेंगे। एनडीए का यही ट्रैक रिकॉर्ड जन-जन को आश्वत करेगा। एनडीए ने विकास का खाका खींचा है। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है।

- मिथिला भूमि के नमन करि छै। बिहार के मुख्यमंत्री मेरे मित्र, मेरे भाई नीतीश कुमार को आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मुझे उम्मीद है। मधुबनी, समस्तीपुर से आप सभी आशीर्वाद देने आए हैं, इसका आभार है। आप डिजिटल से भी जुड़े हैं। आपके संकल्प को मैं प्रणाम करता हूं। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। जहां मतदान हो रहा, वहां कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बरतें। कई साथियों को कोरोना हो गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं प्रार्थना करता हूं।

chat bot
आपका साथी