इस सरकार ने विकास को आसमान तक उठाया : मनोज तिवारी

एनडीए की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार के लिए भाग्य से कम नहीं है। इस सरकार ने बिहार के विकास को आसमान तक पहुंचाया है। ये बातें पंचदेवरी हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले दूसरे जगहों के लोग जब पूछते थे कि आप कहां के रहने वाले हैं तो लोगों को बिहार का निवासी बताने में ग्लानि होती थी। दूसरे लोग बिहार के रहने वालों को तीखी नजरों से देखते थे । उन्होंने केंद्र तथा नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के शासनकाल के समय को लोगों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में जंगल राज था। घर से बाहर निकलने पर लोगों को डर लगता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:09 PM (IST)
इस सरकार ने विकास को आसमान तक उठाया : मनोज तिवारी
इस सरकार ने विकास को आसमान तक उठाया : मनोज तिवारी

पंचदेवरी(गोपालगंज) : एनडीए की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार के लिए भाग्य से कम नहीं है। इस सरकार ने बिहार के विकास को आसमान तक पहुंचाया है। ये बातें पंचदेवरी हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले दूसरे जगहों के लोग जब पूछते थे कि आप कहां के रहने वाले हैं तो लोगों को बिहार का निवासी बताने में ग्लानि होती थी। दूसरे लोग बिहार के रहने वालों को तीखी नजरों से देखते थे । उन्होंने केंद्र तथा नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के शासनकाल के समय को लोगों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में जंगल राज था। घर से बाहर निकलने पर लोगों को डर लगता था। अब नीतीश सरकार में बिहार में अगन चैन कायम है। लोग रात में भी कहीं भी बिना भय के आ जा सकते हैं। बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बिहार को विकसित बनाने के लिए लोगों से एनडीए की फिर से सरकार बनाने की अपील किया।

chat bot
आपका साथी