सात निश्चय व शराबबंदी की होगी समीक्षा : चिराग

अगर हमारी सरकार बनी तो बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट विजन पर काम होगा। नया युवा बिहार बनेगा। पिछले 50 साल का इतिहास बदलेगा। सभी रोजगार देने का झूठा वादा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:51 AM (IST)
सात निश्चय व शराबबंदी की होगी समीक्षा : चिराग
सात निश्चय व शराबबंदी की होगी समीक्षा : चिराग

मुजफ्फरपुर। अगर हमारी सरकार बनी तो बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट विजन पर काम होगा। नया युवा बिहार बनेगा। पिछले 50 साल का इतिहास बदलेगा। सभी रोजगार देने का झूठा वादा कर रहे हैं। इधर, नीतीश ने कोई विकास नहीं किया। साथ निश्चय और शराबबंदी पर दलाल और तस्कर हावी हैं। सरकार बनने पर इसकी समीक्षा की जाएगी। उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को मीनापुर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। चिराग ने कहा कि नीतीशजी ने 15 साल में बिहार में कोई कारखाना नहीं खोला। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। अगर बिहार के लोग दूसरे राज्यों के कारखाने में काम कर उस राज्य को खुशहाल बना सकते हैं तो अपने बिहार को क्यों नहीं। बिहारी में क्षमता और दक्षता की कोई कमी नहीं है। अब पलायन नहीं होगा। लोगों के रोजगार के नए नए अवसरों का सृजन होगा। सीतामढ़ी में सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा। अयोध्या से सीतामढ़ी तक सक्रिय कॉरिडोर बनेगा। बुद्ध महावीर कबीर अन्य संत सूफियों के स्थलों को विकसित किया जाएगा। पर्यटक स्थलों का विकास होगा। इससे बिहारियों को रोजगार मिलेगा। सी एम ने बिहार की जनता से विकास के नाम पर झूठ बोला। कुर्सी के लिए बिहार को जाति दलित-महादलित, अतिपिछड़ा वर्ग में बाटकर बिहारियों को बाट कर लोगों को लड़ा दिया। यहा अगर है तो सिर्फ गरीबों की जाति और वर्ग है। यहा लोगों की गरीबी मिटाने की जरूरत है। सीएम मुझे बच्चा कहते हैं, अनुभवहीन कहते हैं। युवाओं को अनाड़ी कहते हैं, बच्चा कहते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की युवाओं में देश की दशा दिशा बदलने की क्षमता है। उनकी कुर्सी को रातोंरात बदल देगी। पापा कहते थे कि तुम शेर का बच्चा है। तुम कभी अपने को अकेला मत समझना। तुम्हारे साथ पूरा युवा शक्ति है। सासद वीणा देवी ने कहा कि अब जनता, युवा, किसान, मजदूर, गरीबों महिलाओं को अपनी हक के लिए सही समय आ गया है। बिहार में अमन- चैन और खुशहाली, रोजी- रोटी व अपने बच्चों के भविष्य के लिए लोजपा प्रत्याशी अजय कुमार को विजयी बनाएं। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह व संचालन बोचहां प्रखंड लोजपा अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दिनेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह, ललन कुशवाहा, महाकात मिश्रा, रामसेवक राम तुविद, महावीर राम, हमीद रजा टुन्ना, सीमा देवी, हिमाशु गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी