सभी बूथों पर दिखी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी बूथो पर पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 02:38 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 02:38 PM (IST)
सभी बूथों पर दिखी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
सभी बूथों पर दिखी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

छपरा। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी बूथो पर पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था दिखी। बूथों पर पुलिस कर्मी एवं अ‌र्द्धसैनिक बल पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बूथ के प्रवेश द्वार पर ही मतदाता पहचान पत्र की जांच की जाती रही। इसके बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान बूथ के नजदीक किसी की भी फटकने की हिम्मत नहीं हो रही थी। वहीं बूथ के बाहर भी पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।विधानसभा चुनाव के दौरान कई बूथों पर मतदाता क्रमांक पता करने के लिए भटकते रहे। कई बूथों पर शारीरिक दूरी का पालन किए बिना ही लाइन लगी रही। मतदाता बिना मास्क के ही वोट करने पहुंचे थे। बूथों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन वोट करने आए मतदाताओं को ग्लव्स भी नहीं दिया गया।

बीएलओ के द्वारा नहीं बांटी गई थी पर्ची

मतदान केंद्रो के बाहर इस बार कुछ अधिक ही अफरातफरी मची रही। बीएलओ के द्वारा शहर के किसी भी मोहल्ले में पर्ची नहीं बांटे जाने से मतदाता परेशान रहे। वोटर अपने बूथ राजेंद्र कॉलेज, राजेंद्र कॉलेजिएट एवं बेसिक स्कूल गुदरी पर जाने के पहले मतदाता क्रमांक संख्या की जानकारी के लिए एक बूथ से दूसरे बूथ तक मतदान पर्ची और उसमें अपने नाम का क्रमांक खोजते रहे। शहर के गुदरी बाजार के 8, 9 और 10 वार्ड के वोटर सबसे अधिक परेशान दिखे।

वोटरों की हुई थर्मल स्क्रीनिग

मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने से पहले ही थर्मल स्क्रीनिग की जा रही थी। साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया जा रहा था। बूथों के समीप आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविका को थर्मल स्क्रीनिग के लिए लगाया गया था। साथ ही उनके द्वारा सैनिटाइजर तथा मास्क भी वितरित किया जा रहा था। कई बूथों पर लापरवाही देखने को मिली है।

chat bot
आपका साथी