बिहार के साथ हुई नाइंसाफी: राहुल गांधी

हिसुआ विधानसभा के इंटर स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आते ही पूछा कि नीतीश जी सरकार और मोदी जी का भाषण कैसा लगा आपको।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:00 PM (IST)
बिहार के साथ हुई नाइंसाफी: राहुल गांधी
बिहार के साथ हुई नाइंसाफी: राहुल गांधी

नवादा: हिसुआ विधानसभा के इंटर स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आते ही पूछा कि नीतीश जी सरकार और मोदी जी का भाषण कैसा लगा आपको। प्लान विकास का है या दूसरा है।

इन्होंने हिंदुस्तान के लोगों से क्या कहा और क्या किया। बाहरी प्रदेशों में यहा के युवा रहते हैं। यहा के युवा देश की सीमा पर रहते हैं। सवाल ये है कि बिहार के युवा सैनिक शाहीद हुए उस दिन हिंदुस्तान के पीएम ने क्या कहा और क्या कहा।

सवाल है चीन ने हमारे सैनिकों को मारा। हमारे 1200 मील जमीन हड़प लिए फिर भी हमारे पीएम ने ये कहा कि हिंदुस्तान के अंदर कोई नही आया। मोदी जी ने झूठ बोलते हुए देश का अपमान किया। सवाल है कि ये जो चीनी सैनिक हमारे देश के अंदर बैठे हुए है उन्हें बाहर कब भगाएंगे। आप झूठ नही बोलिये। आप बिहारियों को नौकरी कब दिए। पिछली बार आपने कहा नौकरी देंगे मगर नौकरी नहीं दी।किसानों, सेना, सैनिकों, व्यापारियों के सामने सीर झुकाते हैं और काम अडानी अम्बानी का करते हैं। बैंको के सामने लंबे लाइन में खड़े रहे। आपका पैसा कहा गया,वो पैसा हिन्दीस्तान के सबसे अमीर लोगों के पास गया। आपका पैसा छीना और उनके खातों में डाल दिया। जीएसटी लाया कोई फायदा नही हुआ। पूरे देश मे मंडी खत्म कर रहे हैं। लाखों को बेरोजगार कर रहे हैं। अब आपके हाथ में चाभी है। अब नीतीश कुमार और मोदी के हाथ में चाभी नहीं है। आप जो करेंगे वही होगा। इसलिए इन्हें हराना है। बिहार के मजदूरों को देश के राज्यों से भगाया गया। इस बार बिहार सच्चाई को पहचानने जा रहा है। नीतीश-मोदी को जवाब देने जा रहा है।

राहुल के साथ पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो आगनबाड़ी को स्थायी करेंगे। समान काम का सामान वेतन देंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। तेजस्वी ने कहा कि आपको जात-धर्म के नाम पर लड़ाने का काम होगा, लेकिन इसमें फंसना नहीं है। लालू जी का एक बेल हो गया है दूसरा भी हो जाएगा। हम और राहुल जी साथ हैं।

chat bot
आपका साथी