मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों की बढ़ी कतार

सारण जिले के सभी विधानसभा बूथों पर सुबह कम संख्या में मतदाता पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 12:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 12:57 PM (IST)
मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों की बढ़ी कतार
मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों की बढ़ी कतार

छपरा। सारण जिले के सभी विधानसभा बूथों पर सुबह कम संख्या में मतदाता पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ वोटरों की संख्या बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे के बाद गड़खा, तैरया, एकमा के बूथों पर महिला और पुरुषों मतदाताओं की कतार लगी रही। मंगलवार को जिले के कुल 10 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भयमुक्त चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम जिले में काफी सतर्क दिखी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बूथों पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। मतदाता के लिए सैनिटाइजर व हैंडवॉश की व्यवस्था

सभी बूथों पर कोरोना संक्रमण की संभावना को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन किया जा रहा था। मतदाताओं को कतार में खड़े रहने के लिए केंद्र में गोला बनाया गया है। इसके साथ ही लंबी कतार होने पर उनके बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। हाथ साफ करने के लिए हैंडवॉश और पानी रखा गया। पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर भी रखे गए। वहीं, मतदान कर्मियों कोरोना बचाव किट दिया गया है। चुनाव को लेकर अ‌र्द्धसैनिक बल को बूथों पर तैनात किया गया। कई बूथों पर महिलाओं को जिम्मेवारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी