मुंगेर और लखीसराय में नित्यानंद ने कहा- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, राफेल से खौफ में हैं देश के दुश्मन

मुंगेर के नौवागढ़ी और लखीसराय में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। राफेल से खौफ में हैं देश के दुश्मन।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:38 PM (IST)
मुंगेर और लखीसराय में नित्यानंद ने कहा- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, राफेल से खौफ में हैं देश के दुश्मन
मुंगेर में सभा को संबोधित करते नित्‍यानंद राय।

जेएनएन, भागलपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को मुंगेर के नौवागढ़ी और लखीसराय में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। पड़ोसी देश की सीमा में झांकने का प्रयास नहीं कर सकता है और देश के अंदर आतंकवाद का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि राफेल जैसे खतरनाक लड़ाकू विमान से देश के दुश्मन खौफ खाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश की सेना के हौसले बुलंद हैं। भगीरथ की तरह ही नरेंद्र मोदी विकास की गंगा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गरीब कल्याण योजना से गरीबों के जीवन में खुशिया लाई गई। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करने के अलावा कोरोना काल के दौरान गरीबों के खाते में डेढ़-डेढ़ हजार रुपये डालने की भी चर्चा की। कहा कि विपक्ष के पास जनता को गुमराह करने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है। मौके पर वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। लोगों को रोजगार मिल रहे हैं। 

बिहार में विपक्ष रच रहा जंगलराज लाने की साजिश : रघुवर

जेएनएन, भागलपुर। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने गुरुवार को बांका और लखीसराय में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से झारखंड में जंगल राज कायम करने की कोशिश की जा रही है, उसी तरह से बिहार में भी जंगल राज की स्थापना करने की विपक्ष साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने काफी विकास किया है। पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। भाजपा के विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने भी इस दौरान मौजूद थे। वहीं, मंच में भाजपा के कई वरीय नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी