फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में चलाया जांच अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच बुधवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पैसे हथियार व मादक पदार्थ की टोह में शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:56 AM (IST)
फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में चलाया जांच अभियान
फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में चलाया जांच अभियान

गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच बुधवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पैसे, हथियार व मादक पदार्थ की टोह में शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के बंजारी मोड़, अंबेडकर चौक, तुरकाहा पुल व घोष मोड़ व सिनेमा रोड से होकर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान शहर से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी लिया गया। इस दौरान लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाली वाहन के साथ साथ लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन फ्लाइंग स्क्वायड की टीम जांच अभियान चलाएगी।

chat bot
आपका साथी