इन्हीं के जज्बा से जिंदा है लोकतंत्र

भागलपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर बार उमंग के साथ वोट डालने वाले दिव्यांग जयप्रकाश इस बा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 05:06 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:06 AM (IST)
इन्हीं के जज्बा से जिंदा है लोकतंत्र
इन्हीं के जज्बा से जिंदा है लोकतंत्र

भागलपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर बार उमंग के साथ वोट डालने वाले दिव्यांग जयप्रकाश इस बार भी मतदान केंद्र पहुंचे थे। पहिये वाले ठेले से उन्हें उनका पोता गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मालपुर मध्य विद्यालय स्थित बूथ पर लाया था। अ‌र्द्ध सैनिक बल के जवान ने अंदर रखे व्हील चेयर पर उन्हें बैठाया। मतदान कक्ष तक छोड़ा। वोट देकर निकले जयप्रकाश ने कहा कि उनका घर पास के बड़ी मकंदपुर गांव में है। कई बार से वोट डाल रहा हूं। यह हमारा अधिकार है। हालांकि किसे वोट दिया उन्होंने यह नहीं बताया पर उनकी दशा आज भी पिछले कई चुनावों जैसी ही है। जितने उमंग से वह वोट डाल लोकतंत्र के महापर्व में खुशियां मनाते आ रहे हैं, उनकी जिंदगी में खुशियां भरने कोई सामने नहीं आया। उनकी सुध अबतक कोई जनप्रतिनिधि ने नहीं ली है, लेकिन वह हर बार की तरह इस बार भी स्नान-ध्यान कर वोट डालने पहुंच गए थे। जयप्रकाश कहते हैं कि उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है कि उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह कहते हैं कि ईवीएम मशीन जब से आया वह संतुष्ट और निश्चित भाव से वोट डालने आते हैं, क्योंकि बैलेट बाक्स के जमाने में उनका वोट कोई और भी डाल देता था। अब जमाना बदल गया है। अच्छा महसूस होता है।

chat bot
आपका साथी