बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया है।
भागलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में इस बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया है। चौबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फारबिसगंज में हुई चुनावी सभा में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मुंगेर के सासद सह बिहार के पूर्व राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के साथ स्थानीय कृष्णानंद स्टेडियम मैदान पर उतरे थे। यहां जदयु प्रत्याशी प्रो. ललित नारायण मंडल ने सर्मथकों के साथ उनका स्वागत किया। चौबे ने कहा कि वे मतदान करने के लिए भागलपुर जा रहे हैं। मुंगेर मे दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए युवक अनुराग के परिजन से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, मुंगेर के सासद ललन सिंह ने भी बिहार में पूर्ण बहुमत मे सरकार बनने की बात कही। इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ता भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, अरुण चौधरी अरुण सिंह, पप्पु पांडे, विकास कुमार कर्ण, राजीव कुमार, मनोज सिघानिया, जदयू नगर अध्यक्ष संजय मंडल पूर्व नगर उप सभापति मनीष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।