बिहार का स्वर्ग है वाल्मीकिनगर, हमने सजाया-संवारा..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वाल्मीकिनगर बिहार का स्वर्ग है। चंपारण की खुबसूरती में चार चांद लगाने वाले इस रमणीक स्थल को दशकों तक सरकार की उदासीनता का दंश झेलना पड़ा। हम सत्ता में आए तो वाल्मीकिनगर को सजाया व संवारा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:20 PM (IST)
बिहार का स्वर्ग है वाल्मीकिनगर, हमने सजाया-संवारा..
बिहार का स्वर्ग है वाल्मीकिनगर, हमने सजाया-संवारा..

बगहा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वाल्मीकिनगर बिहार का स्वर्ग है। चंपारण की खुबसूरती में चार चांद लगाने वाले इस रमणीक स्थल को दशकों तक सरकार की उदासीनता का दंश झेलना पड़ा। हम सत्ता में आए तो वाल्मीकिनगर को सजाया व संवारा। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। हम सत्ता में आए तो फिर आने वाले दिनों में वाल्मीकिनगर को इतना विकसित कर देंगे कि यहां आने वाला बस यहीं का होकर रह जाएगा। थरुहट की राजधानी हरनाटांड़ में आयोजित चुनावी सभा में सीएम ने अपने तीन कार्यकाल के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि जब हम अटल जी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे तो थारू समुदाय के आरक्षण के लिए काम किया। आज नतीजा सभी के सामने है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। केंद्र ने बिहार के लिए विशेष पैकेज भी दिया है। आने वाले दिनों में चंपारण इको टूरिज्म के लिए पूरे देश में पहचाना जाएगा। सीएम की इस घोषणा का लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। सभा में राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र दूबे, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, प्रेमा शाह, निवेदिता मिश्रा, प्रेमचंद सोखइत, पारसनाथ महतो, शिवरानी देवी, नंदलाल राम, अशोक पटेल, सुरेंद्र उरांव, मुरारी चौधरी, अशोक महतो, नंदकिशोर बैठा, लक्ष्मी खत्री, मदन जायसवाल, विध्यवासिनी ठाकुर आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता ओमनिधि वत्स ने दिया। गन्ना किसानों की मांग करेंगे पूरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा में संबोधन के दौरान गन्ना किसानों ने मूल्य बढ़ोतरी के मुद्दे पर बैनर पोस्टर दिखाया। अपने संबोधन के अंत में गन्ना कास्तकारों से मुखातिब सीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल है, इसलिए इस विषय पर कुछ बोल नहीं सकते। मैंने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां लौटकर आएंगे और एक एक समस्या का समाधान करेंगे।

chat bot
आपका साथी