नीतीश से बिहार की बर्बादी का जवाब लेगी लोजपा : चिराग

रोसड़ा के भिरहा पहुंचे लोजपा सुप्रीमो सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के महिषासुरी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। नीतीश सरकार को कुशासन की संज्ञा देते हुए कहा कि लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को बिहार की बर्बादी का जवाब देना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:58 PM (IST)
नीतीश से बिहार की बर्बादी का जवाब लेगी लोजपा : चिराग
नीतीश से बिहार की बर्बादी का जवाब लेगी लोजपा : चिराग

समस्तीपुर । रोसड़ा के भिरहा पहुंचे लोजपा सुप्रीमो सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के महिषासुरी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। नीतीश सरकार को कुशासन की संज्ञा देते हुए कहा कि लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को बिहार की बर्बादी का जवाब देना पड़ेगा। सात निश्चय और शराबबंदी में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उन्हें निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा। वे गुरुवार को उच्च विद्यालय भिरहा के प्रांगण में अपने चचेरे भाई सह पार्टी प्रत्याशी कृष्ण राज के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 15 वर्षों के जंगलराज के बाद विगत 15 वर्ष तक कुशासन बाबू की सरकार रहना बताया। साथ ही शिक्षा और रोजगार की बदहाली के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। नीतीश कुमार पर जातिवाद को बढ़ावा देने और भाई-भाई को लड़ाने का आरोप लगाते हुए इस चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट का नारा बुलंद करते हुए कहा कि इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ बिहार की अस्मिता और गौरव को चार चांद लगाया जाएगा। मुंगेर की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिषासुरी सरकार को गोली चलाने का परिणाम भुगतना होगा। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के तर्ज पर सीतामढ़ी में सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की भी घोषणा की। सभा को पूर्व सांसद व लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान ने संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के द्वारा एक मौका और मांगने को हास्यास्पद बताया। कहा कि राज्य में गरीब और नौजवानों की फौज खड़ी है। बालू बंद, पहाड़ बंद, नकली दारू से प्रतिदिन लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य शिक्षा की बदहाली तथा सुखाड़ बाढ़ जैसे आपदा से परेशान बिहारियों के लिए लोजपा सुप्रीमो ने नए बिहार का निर्माण करने का संकल्प लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिस राज ने संसद पहुंचने पर जूट मिल चालू कराने का दावा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से रोसड़ा को जिला का दर्जा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी