धूप में गश खाकर गिरी महिला

भागलपुर। मतदान करने के इंतजार में महिला और पुरुषों को धूप में खड़ा रहना पड़ा। एक महि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:00 AM (IST)
धूप में गश खाकर गिरी महिला
धूप में गश खाकर गिरी महिला

भागलपुर। मतदान करने के इंतजार में महिला और पुरुषों को धूप में खड़ा रहना पड़ा। एक महिला गश खाकर गिर भी गई। धूप से बचने के लिए प्रशासन द्वारा कोई भी उपाय नहीं किए गए थे।

रमासी में स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां तीन बूथों पर 12 सौ मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं। महिला और पुरुष स्कूल परिसर में लंबी लाइन लगाए खड़े थे। धूप भी तेज थी। एक महिला गश खाकर गिर गई। लाइन में खड़ी महिलाओं ने उसे उठाकर पानी के छींटे लगाए। यही स्थिति लगभग सभी मतदान केंद्रों की थी। राजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन को धूप से मतदाताओं को बचाने के उपाय करने चाहिए।

chat bot
आपका साथी