मड़वावरण गांव में डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान

बांका। प्रखंड क्षेत्र के मड़वावरण गांव के ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं रहने के कारण वोट का विरोध किया। बाद में स्थानीय प्रशासन की पहल के बाद करीब डेढ़ घंटे विलंब से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 11:40 PM (IST)
मड़वावरण गांव में डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान
मड़वावरण गांव में डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान

बांका। प्रखंड क्षेत्र के मड़वावरण गांव के ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं रहने के कारण वोट का विरोध किया। बाद में स्थानीय प्रशासन की पहल के बाद करीब डेढ़ घंटे विलंब से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। करीब आठ बजकर 30 मिनट पर मतदान केंद्र संख्या 137, 137 ए पर मतदान शुरू हुआ। जिसके बाद सुबह नौ बजे तक 25 वोटरों ने अपना मतदान किया था। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण नहीं होने के कारण मतदान को लेकर पहले भी कई बार विरोध प्रदर्शन किया था। गांव में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि के प्रति काफी गुस्सा है। गांव में दोनों बूथ मिलाकर 1238 मतदाता हैं। वोट बहिष्कार को लेकर प्रशासन ने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

chat bot
आपका साथी