स्ट्रांग रूम में जमा कराए गए ईवीएम, सुरक्षा में वज्रगृह

जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर बुधवार को जमुई जिले के जमुई झाझा सिकंदरा एवं चकाई विधानसभा के चार सीटों पर मतदान कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:03 PM (IST)
स्ट्रांग रूम में जमा कराए गए ईवीएम, सुरक्षा में वज्रगृह
स्ट्रांग रूम में जमा कराए गए ईवीएम, सुरक्षा में वज्रगृह

जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर बुधवार को जमुई जिले के जमुई ,झाझा, सिकंदरा एवं चकाई विधानसभा के चार सीटों पर मतदान कराया गया। चारों विधानसभा के सभी ईवीएम मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करा लिए गए हैं। ईवीएम को वज्रगृह में कड़े पहरे में रखा गया है। यहां सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में ईवीएम जमा कराया गया। ईवीएम जमा करने के लिए केकेएम कॉलेज परिसर में 60 काउंटर बनाए गए थे। रिसीविग टेबल के समक्ष कतारबद्ध होकर कर्मियों ने चुनाव सामग्रियों को रिसीव कराया। जमुई विधानसभा सीट के इवीएम जमा करने के लिए सबसे अधिक काउंटर बनाए गए थे। हर काउंटर तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मौके पर संबंधित विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। ईवीएम लेने के बाद सभी विधानसभा के लिए तय स्ट्रांग रूम में रखा गया। इवीएम जमा लेने में महिला कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गयी और उनका ईवीएम पहले जमा कराया गया। वज्रगृह की कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है। सीसीटीवी से भी सभी वज्रगृह पर नजर रखी जाएगी। स्ट्रांग रू़म पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दलों के एजेंट के लिए भी एक कमरे की व्यवस्था की गयी है। यहां से वह स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकते हैं। कमरे में सीसीटीवी भी रहेगा।

chat bot
आपका साथी