अब तीर का नहीं, मिसाइल का जमाना है : तेजस्वी

राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि दस नवंबर को बिहार से एनडीए सरकार की विदाई तय है। बिहार की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:36 PM (IST)
अब तीर का नहीं, मिसाइल का जमाना है : तेजस्वी
अब तीर का नहीं, मिसाइल का जमाना है : तेजस्वी

शिवहर । राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि दस नवंबर को बिहार से एनडीए सरकार की विदाई तय है। बिहार की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। शिवहर किसान मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पहले दिन पहले हस्ताक्षर से दस लाख बेरोजगारों को नौकरी देकर रिकॉर्ड बनाएंगे। कहा कि अब जाति -धर्म मुद्दा नहीं बनेगा। कहा कि अब बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार द्वारा यह कहे जाने कि, अब लालटेन का जमाना नहीं रह गया, उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अब तीर का भी जमाना नहीं रह गया है। अब मिसाइल का जमाना है। उन्होंने लोगों से जात-पात से उपर उठने की अपील की। कहा कि शिवहर का सर्वांगीण विकास होगा। यह रेललाइन का निर्माण होगा। खोरीपाकड़ पुल का भी निर्माण कराएंगे। वहीं युवाओं से एकजुट होकर परिवर्तन का आह्वान किया। किसान मैदान में समर्थकों की भारी भीड़ गदगद दिखे तेजस्वी ने लोगों से मोदी स्टाइल में संवाद भी किया, वहीं लालू स्टाइल में जनता से संवाद कर प्रत्याशी चेतन आनंद को जीत का माला भी पहनाया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद, राजद जिलाध्यक्ष मो. इश्तियाक अली अंसारी, लवली आनंद, प्रदेश महासचिव सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा, प्रदेश महासचिव निशांत कुमार उर्फ पिटू झा, रामानंदन झा, विनोद यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी