- कन्या सुमंगला पर गुमराह करने वाले कर्मचारी को फटकारा

कन्नौज कक्षा दस की छात्रा आंदेश्वरी ने विकास भवन में सीडीओ की कुर्सी संभाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 06:20 PM (IST)
- कन्या सुमंगला पर गुमराह करने वाले कर्मचारी को फटकारा
- कन्या सुमंगला पर गुमराह करने वाले कर्मचारी को फटकारा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : कक्षा दस की छात्रा आंदेश्वरी ने विकास भवन में सीडीओ की कुर्सी संभाली। सीडीओ आरएन सिंह के साथ विकास की योजनाएं और कार्यों को जाना। इसी तरह सांकेतिक डीडीओ बनी कक्षा 12 की प्राज्ञी मिश्रा के साथ कार्यालयों का निरीक्षण किया। शुरुआत जिला विकास अधिकारी कार्यालय से की जहां, एएओ की टेबल पर बैग रखा देख नाराजगी जताई। दोनों ने प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण किया। आंदेश्वरी ने बाबू नईम से उनके कार्य पूछे। इस पर कन्या सुमंगला का पटल देखना व प्रगति बताई। आंदेश्वरी ने योजना से लाभांवित करने का तरीका पूछा। इस पर बाबू ने गुमराह कर गलत जानकारी दी। आंदेश्वरी ने खुद का हवाला देकर फटकार लगाई। कहा, योजना की जानकारी व प्रचार प्रसार किया जाता तो कक्षा नौ में उन्हें भी लाभ मिलता। दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। सांकेतिक दिव्यांगज जन सशक्तिकरण अधिकारी सलोनी शर्मा से पेंशन व उपकरण की उपलब्धता पूछी। उपस्थिति रजिस्टर देखा। एक कर्मी मेडिकल पर बताए गए, लेकिन दर्शाया नहीं गया। इस पर आंदेश्वरी के निर्देश पर प्राज्ञी ने रजिस्टर में क्रॉस कर कर्मी के खिलाफ सलोनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। चार को स्पष्टीकरण, बाद में एक को माफ किया

सांकेतिक डीपीआरओ शिवांगी 9.30 बजे कार्यालय में डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा के साथ बैठ गईं। कार्यालय का निरीक्षण किया। दस बजे तक चार कर्मी नहीं आई। हाजिरी रजिस्टर देखा। चारों कर्मियों को अनुपस्थित कर फौरन स्पष्टीकरण जारी किया। इसमें एक कर्मी 10.10 बजे पर पहुंचे। बीमारी का हवाला देकर जवाब लिखित जवाब दिया, जिस पर चेतावनी देकर माफ कर दिया।

chat bot
आपका साथी