गोपालगंज से तीसरा सीएम बनाने के लिए मौका दें : तेजस्वी

सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत हो चुकी नफरत और भेद-भाव की राजनीति। अब गोपालगंज से तीसरा मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद को मौका दें। आज सूबे में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है। बेरोजगारी हटाओ आंदोलन की शुरुआत राजद ने किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में जिम्मेदारी हमारे कंधे पर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:12 AM (IST)
गोपालगंज से तीसरा सीएम बनाने के लिए मौका दें : तेजस्वी
गोपालगंज से तीसरा सीएम बनाने के लिए मौका दें : तेजस्वी

बैकुंठपुर(गोपालगंज) : सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत हो चुकी नफरत और भेद-भाव की राजनीति। अब गोपालगंज से तीसरा मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद को मौका दें। आज सूबे में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा बन चुका है। बेरोजगारी हटाओ आंदोलन की शुरुआत राजद ने किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतिथ के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में जिम्मेदारी हमारे कंधे पर है। 15 साल से नीतीश जी राज कर रहे हैं। उनके शासन में बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं हो रहा है। दो मुख्यमंत्री गोपालगंज जिले ने बिहार को दिया है। उन्होंने अपने लिए तीसरी बार एक मौका मांगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, सिचाई, कमाई और दवाई आज के समय में मुद्दा है। राज्य सरकार ने शिक्षा को पूरी तरह चौपट कर दिया है। अस्पताल की स्थिति बदहाल है। लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब नीतीश जी की विदाई करें। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम सब को अपने साथ लेकर चलेंगे। इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। दस नवंबर को पहली बार चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। हमारी सरकार बनने के बाद दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी