चुनाव के बाद वोट का आकलन कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

गया शहर में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सह नगर निगम डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव वोट का आकलन करने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:20 AM (IST)
चुनाव के बाद वोट का आकलन कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी
चुनाव के बाद वोट का आकलन कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

गया : शहर में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सह नगर निगम डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव वोट का आकलन करने में लगे हैं। सुबह से देर रात तक मतों का आंकड़े का जोड़-घटाव कर रहे हैं। मोहन श्रीवास्तव चुनाव के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह में पांच बजे जगे। थोड़ी दर योगा करने के बाद बैठक में आकर बैठ जाते है। जहां एक महिला सिसकते हुए आती है। उन्होंने कहा कि बेटा गिर गया है। जिससे हाथ टूट गया है। महिला की दर्द सुनने के बाद प्रत्याशी मदद करते हैं। इसके बाद एक-एक करके समर्थक पहुंचने लगे हैं। जीत-हार के समीकरण की बात होने लगी। कितना वोट मिला है उसका आकलन समर्थक करने लगते हैं। साथ ही बीच-बीच में समर्थकों का फोन भी आते रहता है। समर्थक मोबाइल से ही बधाई रहे हैं। समर्थक कह रहे थे कि सभी जातियों को वोट मिला है। क्योंकि शहर में बदलाव की बयार थी। जिसके कारण सभी जातियों का वोट मिला है। इसी बीच पूर्व पार्षद अजय कुमार पहुंचते है। वोट का जानकारी देने लगते हैं। सभी वर्ग के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। वोट देने को लेकर मतदाताओं में उत्साह था। करीब दो बजे तक समर्थकों से बातचीत करने के बाद स्नान करते है। पूजा करने के बाद चार बजे खाना खाने बैठते हैं। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार के दौरान न समय पर खाना खाया और न ही सोए। समय मिला तो कभी रात में घंटा दो घंटा सो लिए। प्रचार के दौरान दो-तीन दिन बिल्कुल ही नहीं सोए।

chat bot
आपका साथी