Bihar Chunav 2020: महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी का वादा, मेरी सरकार बनी तो हर जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चलूंगा

Bihar Chunav 2020 कहा कि कहा कि मैं ठेठ बिहारी हूं। इसलिए मैं दूसरों की तरह झूठ नहीं बोल सकता। हमें एक मौका दीजिए। सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए अपना पहला हस्ताक्षर करूंगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:13 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी का वादा, मेरी सरकार बनी तो हर जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चलूंगा
प्याज का नाम लेकर भाजपा पर तंज कसा।

समस्तीपुर, जेएनएन। बिहार में बेरोजगारी हम सबों का दुशमन है। हमारी सरकार बनी तो पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार होगी। हम हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलूंगा। बिहार के समुचित विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ताकत से काम करेंगे। उक्त बातें विभूतिपुर प्रखंड के तरुणियां डकही मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहीं। वे शुक्रवार को महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

संबोधन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए कहा कि जो लोग पिछले 15 वर्षों में बिहार का सर्वांगीण विकास नहीं कर पाए, वे अगले 5 वर्ष में भी नहीं कर पाएंगे। इतना समय बहुत होता है। सभास्थल पर उपस्थित भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि कहा कि मैं ठेठ बिहारी हूं। इसलिए मैं दूसरों की तरह झूठ नहीं बोल सकता। हमें एक मौका दीजिए।

 सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए अपना पहला हस्ताक्षर करूंगा। वृद्धापेंशन की राशि चार सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार करने का भी वादा किया। आशा, जीविका समूह से जुड़े लोगों, विकास मित्र, स्वयं सहायता समूह का मानदेय दोगुना व नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन देने की बातें कही। उन्होंने प्याज का नाम लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा एक बार प्याज महंगी हो गई थी तो वे लोग गले में प्याज की माला पहनकर घूम रहे थे। अब, महंगाई उनकी भौजाई हो गई है। आमजन को भ्रम फैलाने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए महागठबंधन प्रत्याशी जिताने की अपील की। 

सीएम पर कसा तंज, RSS व BJP की कठपुतली बन चुके नीतीश कुमार

मधुबनी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दस नवंबर को आरएसएस व भाजपा की कठपुतली बन चुके नीतीश कुमार की विदाई तय है। जात-पात, नफरत और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई की बात होनी चाहिए। ये सब आम लोगों की जरूरत है। नीतीश सरकार के 15 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया कि बगैर चढ़ावा किसी भी कार्यालय में कार्य नहीं होता है। घूसखोरी, महंगाई बढ़ी है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। लोग बेरोजगार हैं। वे स्थानीय हवाई अड्डा परिसर में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

 मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी समीर कुमार महासेठ और बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. फैयाज अहमद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले भाजपाइयों के लिए मंहगाई डायन थी। अब महंगाई भौजाई बन गई है। बिहार के अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था के कारण इलाज को आने वालों को शमशान जाना पड़ता है। यहां की बाढ़ की समस्या के समाधान पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। राजद समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलेगा।

 कहा कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वृद्धा पेंशन राशि एक हजार की जाएगी। आंगनबाड़ी सहित अन्य मानदेय पर काम कर रहे लोगों का मानदेय दोगुना करने के साथ उनकी सेवा नियमित करने का प्रयास शुरू किया जाएगा। शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतन की मांग पूरी की जाएगी। कृषि ऋण माफ किया जाएगा। सभा को महागठबंधन प्रत्याशी समीर कुमार महासेठ, डॉ. फैयाज अहमद, संतोष यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी