बिहार चुनाव : बांका में निरहुआ ने एनडीए ही बिहार के सर्वांगीण विकास का विकल्प

बांका के बेलहर में भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास को नई मुकाम मिली है।सड़क बिजली शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:13 PM (IST)
बिहार चुनाव : बांका में निरहुआ ने एनडीए ही बिहार के सर्वांगीण विकास का विकल्प
बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित झामा मैदान में लोगों का अभिवादन करते दिनेशलाल यादव निरहुआ

बांका, जेएनएन। बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित झामा मैदान में सोमवार को जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ एवं रामकृपाल यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए गठबंधन की ही सरकार एकमात्र विकल्प है।

बिहार में विकास को मिली है नई मुकाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास को नई मुकाम मिली है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों की सरजमीं पर भी झंडा बुलंद किया है। कृषि क्षेत्र में विकास किया है। रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। महिलाओं की उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया है। जदयू प्रत्याशी मनोज यादव को वोट देकर नीतीश एवं मोदी के हाथों को मजबूत करें।

एनडीए की सरकार में हर क्षेत्र में हुआ है विकास : रामकृपाल

वहीं रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य किया है।विपक्षी पाॢटयों ने 15 वर्षों में बिहार को नर्क में ढकेलने का काम किया था। हत्या, लूट,  चरम पर था।शाम ढलते ही लोगों को सड़क पर चलने के लिए सोचना पड़ता था। नीतीश कुमार की सरकार में रात के अंधेरे में भी महिलाएं घर से निर्भीक होकर बाहर निकलती है।अपराध का ग्राफ काफी कम हो गया है। बिहार चहुमुखी विकास की तरफ बढ़ रहा है। अगले पांच वर्षों में बिहार अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा दिखेगा।

चाक-चौबंद थी सुरक्षा-व्यवस्था

झामा मैदान में सोमवार को जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ एवं रामकृपाल यादव की सभा को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा थी। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी